Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

गजब का चोर! तड़के स्कूटी से आया और चोरी कर ले गया पांच नमक की बोरी… CCTV में हुआ रिकॉर्ड

30

मध्य प्रदेश मे रसगुल्ला चोरी के चर्चे अभी थमे भी नहीं थे कि अब शहर में नमक चोरी की घटना सामने आई है. यह चोरी की घटना जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र के देवताल इलाके की है, जहां एक किराना दुकान के बाहर रखीं नमक की पांच बोरियां एक स्कूटी सवार चोर चोरी कर ले गया. चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

घटना की जानकारी के अनुसार, देवताल गढ़ा स्थित श्रीराम किराना दुकान के संचालक जयपाल सिंह प्रजापति उर्फ छोटे ने गढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि उनकी दुकान के बाहर तड़के लगभग 4:45 बजे एक व्यक्ति स्कूटी लेकर पहुंचा और वहां रखी नमक की बोरियों को चोरी कर ले गया. चोरी गई नमक की इन पांच बोरियों की कुल कीमत लगभग एक हजार रुपये आंकी गई है.

स्कूटी से चोरी की गईं नमक की बोरियां

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो करीब 55 सेकेंड का है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर किस तरह नमक की बोरियों को उठाकर स्कूटी पर रखता है और फिर बिना किसी डर या घबराहट के मौके से भाग जाता है. इससे यह स्पष्ट होता है कि चोर ने पूरी योजना के तहत यह वारदात अंजाम दी है. पीड़ित जयपाल सिंह ने तुरंत इस मामले की जानकारी गढ़ा पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस कर रही नमक चोर की तलाश

ड्यूटी ऑफिसर योगेंद्र सिंह का कहना है कि फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.इस प्रकार की घटना ने शहरवासियों को हैरान कर दिया है. राशन की वस्तुओं में नमक जैसी कम कीमत की वस्तु को चोरी का लक्ष्य नहीं माना जाता, लेकिन इस चोरी ने एक अलग ही प्रकार की चर्चा को जन्म दिया है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर नमक जैसी सामान्य वस्तु भी अब सुरक्षि नहीं रही, तो आम दुकानदारों की चिंता स्वाभाविक है।

वहीं बीते दिन सिहोरा से रसगुल्ला और राजश्री के पाउच की चोरी होने की घटना सामने आई थी, जहां सिहोरा पुलिस थाने में पूरे मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद ये मामला भी सुर्खियों में आया था. जबलपुर पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे मामले में थाना प्रभारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.