Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...

भारत से पाकिस्तान तक, एक ही परिवार के 3 खिलाड़ी उतरे मैदान पर, एक ही दिन हुआ मैच

35

क्रिकेट की बिसात पर 30 अप्रैल का दिन करन परिवार के लिए यादगार बन गया. इस दिन उस परिवार के 3 खिलाड़ी मैदान पर मुकाबला खेलने उतरे. भारत से लेकर पाकिस्तान तक सारे क्रिकेट फैंस करन परिवार से जुड़े उस ऐतिहासिक पल का गवाह बने. वो तीनों खिलाड़ी रिश्ते में भाई लगते हैं, जिनके नाम- सैम करन, बेन करन और टॉम करन- हैं. इनमें से सैम ने 30 अप्रैल को भारत के चेन्नई में मुकाबला खेला. बेन ने पाकिस्तान के लाहौर में अपना दम दिखाया और टॉम ने बांग्लादेश के चट्टोग्राम में अपना जलवा बिखेरा.

सैम करन- चेन्नई- 30 अप्रैल- IPL मैच

अब सवाल है कि करन परिवार के तीनों भाई एक ही दिन तीन अलग-अलग देशों के शहरों में खेलते तो दिखे, मगर उनका प्रदर्शन कैसा रहा? तो आइए एक नजर डालते हैं उनके मुकाबलों पर. शुरुआत तीनों में सबसे छोटे सैम करन से ही करते हैं, जिन्होंने 30 अप्रैल की शाम चेन्नई में अपना मैच खेला.

पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मैच में सैम करन CSK के लिए उसके टॉर स्कोरर रहे. उन्होंने 187.23 की स्ट्राइक रेट से 47 गेंदों पर 88 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. सैम करन की इस पारी के बावजूद हालांकि उनकी टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला गंवाना पड़ा.

टॉम करन- लाहौर- 30 अप्रैल- PSL मैच

अब बात करते हैं तीनों भाइयों में सबसे बड़े टॉम करन की, जिन्होंने 30 अप्रैल को लगभग उसी वक्त पर लाहौर में PSL का मैच खेला, जिस समय इधर भारत के चेन्नई में सैम करन खेल रहे थे. टॉम करन PSL में लाहौर कलंदर्स टीम का हिस्सा हैं, जिसका 30 अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड से मैच हुआ. उस मुकाबले में टॉम करन ने बल्ले से कुछ नहीं किया मगर गेंद से 3 ओवर नें 24 रन देने के बाद वो इमाद वसीम का एक विकेट लेने में कामयाब रहे. टॉम करन की टीम लाहौर कलंदर्स ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मुकाबला 88 रन से जीता.

बेन करन- चट्टोग्राम- 30 अप्रैल- टेस्ट मैच

जब बड़े और सबसे छोटे वाले भाई भारत और पाकिस्तान में T20 मैच खेल रहे थे, उसी दिन मंझले भइया बेन करन भी बांग्लादेश में टेस्ट मैच खेल रहे थे. इंग्लैंड के बेन करन जिम्बाब्वे की टीम से क्रिकेट खेलते हैं. जिम्बाब्वे की टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है. 30 अप्रैल को दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट खत्म हुआ, जिसमें बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को पारी और 106 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. इस टेस्ट की पहली पारी में 21 रन बना वाले बेन करन ने 30 अप्रैल को खेली अपनी दूसरी इनिंग में 46 रन जड़े.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.