आज यानी 1 मई से ग्राहकों के लिए अमेजन ग्रेट समर सेल का आगाज़ होने वाला है, समर सेल शुरू होने से पहले ही कंपनी ने अपनी आगे की प्लानिंग भी बता दी है. कंपनी आप लोगों के लिए जल्द अमेजन प्राइम डे सेल लेकर आने वाली है, कंपनी ने अपनी 9वीं सालाना प्राइम डे सेल के बारे में घोषणा करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि आखिर सेल कब से शुरू होगी. हर साल की तरह अमेजन इस बार भी अपने प्रीमियम ग्राहकों को लुभाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ने वाली है.
अमेजन की अपकमिंग प्राइम डे सेल केवल कंपनी के प्राइम मेंबर्स के लिए हर साल आयोजित की जाती है. इस बार भी ग्राहकों को स्मार्टफोन्स से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक पर बंपर डिस्काउंट, फास्ट डिलीवरी, बेहतरीन डील्स और शानदार ऑफर्स का फायदा मिलने की उम्मीद है. चलिए जानते हैं कि प्राइम डे सेल कब से शुरू होने वाली है?
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.