Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

ऐसे आएगी मौत सोचा न था, लिफ्ट लेकर जा रही महिला के साथ दर्दनाक हादसा

31

भवानीगढ़ : बीते दिनों यहां चंडीगढ़-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नए बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक सहित एक महिला और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार टोहाना (फतेहाबाद) निवासी सोमा ने भवानीगढ़ में किसी रिश्तेदारी में आते समय अपनी पत्नी नीतू व छोटी बेटी प्रियंका को गांव नदामपुर के पास मोटरसाइकिल पर लिफ्ट दी थी। वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर उनके पीछे आ रहा था। भवानीगढ़ नए बस स्टैंड के नजदीक हाईवे पर पटियाला की तरफ से अज्ञात नंबर की तेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार के चालक ने लापरवाही से आगे जा रहे मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी पत्नी, बेटी और मोटरसाइकिल चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सोमा ने बताया कि उसकी पत्नी व बेटी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भवानीगढ़ में दाखिल करवाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें उच्च उपचार के लिए राजिन्द्रा अस्पताल पटियाला रैफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी पत्नी नीतू की मौत हो गई तथा उसकी बेटी प्रियंका उपचाराधीन है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोमा के बयानों के आधार पर फॉर्च्यूनर के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.