Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

MP की दो हस्तियों को मिला ‘पद्मश्री सम्मान‘, CM मोहन यादव ने दी बधाई

10

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रपति भवन में हुए गरिमामय समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के द्वारा मध्यप्रदेश की दो विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। कल आयोजित इस सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के लोक गायक भेरू सिंह चौहान को कला क्षेत्र और शालिनी देवी होलकर को व्यापार एवं उद्योग क्षेत्र में हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने और कारीगरों के सशक्तिकरण के लिए किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश की इन दोनों विभूतियों की उपलब्धि से संपूर्ण मध्यप्रदेश गौरवान्वित है। आप दोनों ने सतत परिश्रम, त्याग और साधना से ऐसे प्रतिमान स्थापित किए, जो अन्य सभी को रचनात्मकता, राष्ट्र भक्ति और जनसेवा की प्रेरणा देंगे। चौहान मालवा के प्रसिद्ध लोकगायक हैं। वे इंदौर के महू से हैं। कबीर और अन्य संतों के भजनों के गायक के तौर पर वे खासे ख्यातिप्राप्त हैं। वहीं शालिनी देवी होलकर ने महेश्वर की पारंपरिक साड़ियों और बुनकरी कला को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान दिलाई है। उनकी संस्था वर्षों से महिला बुनकरों को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है और हस्तकला को टिकाऊ उद्यम के रूप में विकसित करने का कार्य कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.