Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

संसद का विशेष सत्र बुलाए सरकार… पहलगाम आतंकी हमले पर जवाब देने के लिए विपक्ष की मांग

29

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जहां एक तरफ लगातार कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष सरकार के साथ आतंकवाद के खिलाफ हर एक्शन में साथ देने की बात कर रहा है. वहीं दूसरी तरफ पूरा विपक्ष इस घटना को लेकर अब सरकार को खुले मंच पर घेरने की रणनीति पर भी काम कर रहा है. ये जानकारी सूत्रों ने दी है, जिनका कहना है कि कांग्रेस सभी पार्टियों को इस बात को लेकर लामबंद कर रही है कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को लेकर सरकार पर बड़ा दबाव बनाया जा सके. साथ ही सरकार को इस घटना के लिए सवालों के कठघरे में खड़ा कर दबाव बनाया जा सके. इस बाबत सीपीआई के राज्यसभा सांसद संदोष कुमार ने संसदीय कार्य मंत्री को पत्र भी लिखा है.

सूत्रों का कहना है कि सरकार को कठघरे में खड़ा करने के साथ ही इस हमले में शामिल आतंकियों से निपटने के लिए आखिर सरकार क्या कदम उठाने जा रही है? इसका जवाब भी सरकार से लिया जा सके. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने इसके लिए तमाम विपक्षी पार्टी के नेताओं से मिलकर उन्हें साथ लाने की कोशिश भी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस केंद्र सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग को लेकर एक आधिकारिक पत्र भी लिख सकती है.

कांग्रेस सासंद तारीक अनवर का बयान

इसमें उन सभी विपक्षी दलों का जिक्र किया जाएगा जो इस मांग में कांग्रेस के साथ आने के लिए तैयार हैं. कांग्रेस की पहलगाम आतंकी घटना को लेकर विशेष सत्र बुलाने की मांग की इस चर्चा पर कांग्रेस सासंद तारीक अनवर ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि सत्र बुलाना चाहिए और इसलिए बुलाना चाहिए क्योंकि जो ये घटना हुई है, जिसमें बेगुनाहों की जान गई है उसके बाद सरकार का जो रवैया है वो काफी उदासीन है.

राज्यसभा सांसद संदोष कुमार का पत्र

संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए सीपीआई के राज्यसभा सांसद संदोष कुमार ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र भी लिखा है. इसमें उन्होंने कहा कि मैं भारी मन से आपको ये पत्र लिख रहा हू. पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हूं. इस घटना ने न केवल पीड़ितों और उनके परिजनों को भारी दुख पहुंचाया है बल्कि देश की अंतरात्मा को भी झकझोर दिया है. इन कठिन समय में ये जरूरी है कि हमारी संसद लोगों की आवाज, एकजुटता के साथ हमारे गहरे दुख को व्यक्त करने, पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने और आतंकवाद के खिलाफ देश के अडिग संकल्प को दोहराने के लिए एक साथ आए.

मुझे पूरा विश्वास है: संदोष कुमार

उन्होंने कहा, मैं आपसे जल्द से जल्द संसद का विशेष सत्र बुलाने पर विचार करने का आग्रह करता हूं. इस तरह के सत्र में विभिन्न दलों के सदस्य एक स्वर में एकत्रित होकर इस क्षति पर शोक व्यक्त कर सकेंगे, देश की इच्छा व्यक्त कर सकेंगे और ये संदेश दे सकेंगे कि भारत उन लोगों के खिलाफ एकजुट और दृढ़ है जो आतंकवाद से हमें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. संसद को राजनीतिक विभाजन से ऊपर उठकर लोगों की भावना और आकांक्षाओं को मूर्त रूप देना चाहिए. मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी संसद जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए उठ खड़ी होगी और अपने लोगों और दुनिया को इस दुख की घड़ी में देश की एकता दिखाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.