Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

RBI ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, निर्मला सीतारमण और शक्तिकांत दास के इस्तीफे की मांग

49

मुंबई में 11 बम विस्फोटों के बारे में यहां रिजर्व बैंक को धमकी भरा एक मेल भेजे जाने के बाद मंगलवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया लेकिन आरबीआई की केंद्रीय कार्यालय इमारत और दो अन्य बैंकों समेत इन स्थानों पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर की ईमेल आईडी पर सुबह करीब 10.50 मिनट पर ‘खिलाफत डॉट इंडिया’ नामक आईडी से ईमेल भेजा गया जिसमें आरबीआई की नई केंद्रीय कार्यालय इमारत, चर्चगेट में एचडीएफसी हाउस और बांद्रा-कुर्ला कॉप्लेक्स में आईसीआईसीआई बैंक टावर में बम धमाके की धमकी दी गयी।

FIR के अनुसार, ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने विस्फोट करने की धमकी देते हुए मांग की कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें और ‘‘बैंकिंग घोटाले” के खुलासे को लेकर एक विस्तृत बयान जारी करें। इसमें ईमेल के हवाले से कहा गया है, ‘‘मुंबई में विभिन्न स्थानों पर 11 बम लगाए गए हैं और फोर्ट में आरबीआई की नयी केंद्रीय कार्यालय इमारत, चर्चगेट में एचडीएफसी हाउस और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आईसीआईसीआई बैंक टावर में दोपहर 1:30 मिनट पर विस्फोट होंगे। सभी 11 बम में एक के बाद एक विस्फोट होगा।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उन सभी स्थानों की तलाशी ली जिनका जिक्र ईमेल में था लेकिन इन स्थानों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि आरबीआई के हेड गार्ड की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 505-1 बी (आपदा या उसकी गंभीरता के बारे में गलत चेतावनी प्रसारित करना जिससे कि अफरातफरी की स्थिति पैदा हो), 505-2 (शरारतपूर्ण बयान देना) और 506-2 (आपराधिक धमकी) समेत विभिन्न धाराओं के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.