Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

पुलिस का सख्त Action, नशे के हॉटस्पॉट एरिया में चला बुलडोजर

41

जालंधर : पंजाब सरकार की ‘ड्रग्स पर युद्ध’ मुहिम के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। इसी बीच जालंधर में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली, जहां एक घर पर बुलडोजर चला दिया गया। जानकारी के मुताबिक, ये कार्रवाई शहर में नशे के लिए बदनाम इलाके गांव लखनपाल में देखने को मिली है। यहां नशा तस्करों द्वारा बनाए गए अवैध घर को ध्वस्त कर दिया गया। बुलडोजर अभियान का नेतृत्व करते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि लखनपाल गांव नशे की बिक्री और आपूर्ति के लिए कुख्यात है और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पंचायत विभाग और जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए ढांचों को ध्वस्त कर दिया। इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य नशे को जड़ से खत्म करना है।

जांच के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपी हरदीप सिंह उर्फ ​​दीपा ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है। हरदीप सिंह एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी है तथा उसके खिलाफ 9 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 7 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित हैं। आरोपी पिता सरबजीत सिंह और भाई संदीप उर्फ ​​सोनू के खिलाफ भी मामले दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस छापेमारी के दौरान भागने के लिए नशा तस्करों द्वारा अवैध निर्माण का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन अवैध ढांचों को ध्वस्त करने से उनके भागने की संभावनाएं समाप्त हो गई हैं।

पुलिस का कहना है कि नशे के हॉटस्पाट इस केंद्र पर कार्रवाई करने से पहले ही 9 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य अपने घरों को बंद करके भाग गए। गिरफ्तारियों के अलावा पुलिस नशीले तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है तथा एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त करने के लिए 2 और संपत्तियों की पहचान भी की गई है। नशे के खिलाफ रचनात्मक रुख अपनाते हुए गांव लखनपाल की पंचायत ने भी गांव को नशा मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। पंजाब सरकार द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ शुरू की गई लड़ाई में पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर गांववासियों ने नशा माफिया के खिलाफ बुलडोजर चलाने का स्वागत किया तथा उम्मीद जताई कि पंजाब सरकार की मुहिम ‘नशे पर वार’ के तहत की जा रही कार्रवाई से गांव जल्द ही नशा मुक्त हो जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने नशे के खात्मे के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए अपील की कि यदि नशे से संबंधित कोई गतिविधि उनके ध्यान में आती है तो इसकी जानकारी पंजाब सरकार के व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर सांझा की जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.