Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

दिल्ली-NCR वाले भीगने के लिए हो जाएं तैयार, अगले तीन दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना

33

दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती गर्मी ने रविवार को भी लोगों को बेहाल रखा. सोमवार की सुबह भी मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. हालांकि, भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान में लोगों के लिए राहत मिलने की खबर है. विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश और धूप के बीच लुकाछिपी का खेल चलने का अनुमान है. दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में धूल भरी आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना तपन से राहत दिला सकती है.

दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री, पालम में 43.2 डिग्री और आया नगर में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सफदरजंग केंद्र पर दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि, मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है, जिसमें तूफानी हवाएं और हल्की बारिश लोगों को गर्मी से निजात दिला सकती है.

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से अगले तीन दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो कभी-कभी 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की भी संभावना है. एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम जैसे इलाकों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा.

30 अप्रैल और 1 मई का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने 30 अप्रैल और 1 मई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इन दोनों दिनों आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी. बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

2 मई को बूंदाबांदी की उम्मीद

2 मई को मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा. तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, इन तूफानी हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

आज का मौसम

28 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. गर्मी का असर अभी भी बना रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम के बदलाव से स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है.

लोगों को सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से तूफानी हवाओं और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है. खुले इलाकों में पेड़ों या कमजोर संरचनाओं के नीचे खड़े होने से बचें और मौसम अपडेट पर नजर रखें. गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह भी दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.