Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मुकेश अंबानी की ‘चांदी’, Jio ने इस मामले में Airtel और Vi को पछाड़ा

30

Reliance Jio का दबदबा कायम है, कंपनी ने एक बार फिर से इस बात को साबित कर दिया है. हाल ही में ट्राई ने फरवरी 2025 डेटा को रिलीज किया है, डेटा से इस बात का पता चला है कि जियो और Airtel से नए सब्सक्राइबर्स जुड़ रहे हैं लेकिन वहीं Vi और BSNL की स्थिति काफी खराब बनी हुई है. ट्राई के फरवरी डेटा में किस कंपनी ने सबसे ज्यादा नए सब्सक्राइबर्स कमाए और किस कंपनी ने सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स गंवाए हैं? चलिए जानते हैं.

Reliance Jio को कितना फायदा?

ट्राई डेटा के हिसाब से फरवरी में रिलायंस जियो 17 लाख 60 हजार नए वायरलेस सब्सक्राइबर्स को नेटवर्क से जोड़ने में सफल रही है. याद दिला दें कि जनवरी में 686143 नए सब्सक्राइबर्स जियो से जुड़े थे, डेटा को देखने से ये बात साफ है कि जियो का दबदबा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है.

कितने बढ़े Airtel Subscribers?

ट्राई द्वारा जारी किए फरवरी डेटा को दखने से पता चला है कि 15 लाख 90 हजार नए सब्सक्राइबर एयरटेल कंपनी से जुड़े हैं. याद दिला दें कि जनवरी में 16 लाख 50 हजार नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ने में कंपनी सफल रही थी, इस हिसाब से देखा जाए तो कंपनी नए सब्सक्राइबर्स को नेटवर्क से जोड़ने के मामले में थोड़ी पीछे छूट गई.

Vodafone Idea का कैसा रहा हाल?

वीआई कंपनी धीरे-धीरे सब्सक्राइबर्स गंवाती जा रही है, जनवरी में कंपनी ने 13,38,301 सब्सक्राइबर्स को गंवाया था और अब फरवरी डेटा के अनुसार 20,720 सब्सक्राइबर्स कंपनी का साथ छोड़ गए हैं. घटते सब्सक्राइबर्स के पीछे की वजह 5जी कनेक्टिविटी का न होना और नेटवर्क में समस्या एक बड़ा कारण हो सकता है.

BSNL का कैसा है हाल?

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने जनवरी में 1,52,181 सब्सक्राइबर्स को गंवाया था लेकिन फरवरी में ये आंकड़ा बढ़कर 5 लाख 60 हजार पहुंच गया है. इसका मतलब फरवरी में 5.60 लाख सब्सक्राइबर्स कंपनी का साथ छोड़ गए हैं. अगर ऐसा ही चलता रहा तो कंपनी को तगड़ा नुकसान हो सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.