Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पिपरिया में छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू मारकर उतार दिया मौत के घाट, आरोपी फरार

14

पिपरिया। मध्य प्रदेश के पिपरिया जिले में पुरानी बस्ती में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम दीनदयाल केवट है ,सिटी थाना पुलिस तत्काल सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी, बताया जा रहा है कि महेश केवट मां को गाली दे रहा था बड़े भाई दीनदयाल ने ऐसा करने से उसको मना किया।

इसके बाद दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया और एक दूसरे पर दोनों ने चाकू से हमला कर दिया। महेश ने दीनदयाल को चाकू मारकर घायल कर दिया गंभीर हालत में दीनदयाल को अस्पताल ले जाया गया यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक के भतीजे विजय का कहना है कि आरोपी नशा करता है और अक्सर परिवार में झगड़ा करता रहता है। महेश बेरोजगार है और अविवाहित है घटना के बाद से आरोपी फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.