Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 मई में हो सकता है घोषित, जानें लेटेस्ट अपडेट

46

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 में शामिल छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की गई थी. मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी. आइए जानते हैं कि एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट पर क्या अपडेट है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमबी बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे. बोर्ड जल्द ही रिजल्ट की आधिकारिक डेट घोषित कर सकता है. परिणाम जारी होने के बाद छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर रोल नंबर आदि दर्ज कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

MP Board 10th, 12th Result 2025 How to Check: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 ऐसे कर सकते हैं चेक

  • MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं.
  • यहां एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025/ एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें.
  • स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें.

MP Board 10th, 12th Result 2025: पिछले साल कब घोषित किया गया था रिजल्ट?

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 2024 में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 24 अप्रैल को एक साथ जारी किया गया था. वहीं 2023 में नतीजे 25 मई को घोषित किए गए थे. परिणाम जारी होने के कुल दिनों के बाद छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे.

MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट हो चुका है घोषित

28 मार्च को राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (RSKMP) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए 5वीं और 8वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था. कुल पास प्रतिशत में उल्लेखनीय सुधार हुआ, जिसमें 5वीं का रिजल्ट इस बार 92.70 फीसदी और 8वीं का 90.02 फीसदी रहा. वहीं 2024 में 5वीं का रिजल्ट 75.21% और 8वीं का 73.19% था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.