Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...

मैं तो क्रिश्चियन हूं…सुनते ही आतंकवादियों ने सीने में मार दी गोली, पहलगाम हमले में मारे गए पति के ताबूत से लिपटकर रोई पत्नी

22

इंदौर : जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए मध्य प्रदेश के इंदौर के सुशील नथानियल को ईसाई रीति रिवाज से दफनाया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुशील की पत्नी पति के ताबूत से लिपटकर फूट फूटकर रोई। उन्होंने कहा कि मेरी जान बचाने के लिए अपने सीने पर गोली खाई। मैं अपने पति को जैसा लेकर गई थी वैसा वापस नहीं ला पाई। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए वीणा नगर निवासी सुशील नथानियल का पार्थिव शरीर बुधवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से इंदौर पहुंचा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट सहित भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

वहीं गुरुवार सुबह इंदौर के जूनी कब्रिस्तान में सुशील के पार्थिव शरीर को ईसाई रीति रिवाज से दफनाया गया। मृतक सुशील नथानियल की पत्नी जेनिफर ने कहा कि मैं मेरे पति को जैसा लेकर गई थी वैसा वापस नहीं ला पाई। मेरे पति ने मेरी जान बचाने के लिए अपने सीने पर गोली खाई। पत्नी ने रोते हुए बताया कि वहां तीन छोटी उम्र के लड़के आए और पति पर बंदूक अड़ाकर कर कहा कि कलमा पढ़ो। सुशील ने कहा कि मैं तो क्रिश्चियन हूं मुझे कलमा पढ़ना नहीं आता। इतना सुनते ही उन्होंने पति को धक्का दिया और सीने में गोली मार दी।

सुशील की अंतिम विदाई में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक रमेश मेंदोला मौजूद रहे। मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सब देशवासियों को एक होने की आवश्यकता है।

इस दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। पत्नी अपने पति सुशील के ताबूत से लिपट गई और फफक फफक को रोने लगी। यह भावुक पल देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। बता दें कि सुशील नथानियल अलीराजपुर जिले में स्थित LIC की सैटेलाइट शाखा में पदस्थ थे। वे चार दिन पहले ही पत्नी जेनिफर का जन्मदिन मनाने के लिए बेटी आकांक्षा (30) और बेटे ऑस्टिन (21) के साथ कश्मीर गए घूमने गए थे। जेनिफर खातीपुरा के सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। वहीं आकांक्षा सूरत में बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करती है। मूल रुप से अलिराजपुर जिले के रहने वाला परिवार इन दिनों इंदौर के वीणानगर में रहता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.