Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maharashtra Politics: BJP पर भड़की उद्धव ठाकरे की शिवसेना! कहा- चुनाव के लिए टीपू सुल्तान को वापस जि... Dhamtari News: धमतरी अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ नदारद, समय पर पहुंचने के बाद भी मरीज की मौत Shivpuri News: 'पैसे दो, तभी जाने दूंगा', शिवपुरी में बेटे के इलाज के लिए लाचार पिता को गिरवी रखना प... Prayagraj Magh Mela 2026: 44 दिवसीय मेले का ऐतिहासिक समापन, 22 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान से टूटा कु... Mani Shankar Aiyar Statement: 'पिनराई विजयन फिर बनेंगे CM', मणिशंकर अय्यर के बयान से केरल में सियासी... Website Cookies Alert: 'Accept Cookies' पर क्लिक करना प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा Katihar Fire News: कटिहार अग्निकांड में जलकर राख हुईं 500 दुकानें, राख के ढेर पर रोते दिखे दुकानदार Phalguna Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी न करें ये गलतियां, झेलना पड़ सकता है भारी न... IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का कुलदीप यादव पर फूटा गुस्सा, जानें मैदान पर क्या हुआ IND vs PAK: शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा, बाबर आजम और दामाद शाहीन को टीम से बाहर करने की मांग

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ MP में सड़कों पर उतरे लोग, बड़वानी में हिंदू संगठनों ने निकाला जुलूस

10

बड़वानी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के विरोध में सकल हिंदू समाज सेंधवा के द्वारा शहर के भवानी चौक से रैली के रूप में निकलकर सेंधवा एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। सकल हिंदू समाज सेंधवा के द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध करते हुए हाथों में तिरंगा व आतंकवाद विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर शहर के भवानी चौक से सदर बाजार, राम बाजार होते हुए किला परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे।

रैली में समाजजनों द्वारा भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद आदि नारे लगाते हुए आतंकवादी हमले के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सेंधवा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्षा बसंती बाई यादव, जनप्रतिनिधियों सहित सकल हिंदू समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रैली को लेकर पुलिस प्रशासन भी सजग रहा। प्रमुख चौराहों सहित रैली के साथ सेंधवा शहर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.