Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

आम खाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने की पिता की हत्या

27

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में जैसी नगर थाना क्षेत्र में आम खाने को लेकर विवाद हो गया। बेटे ने सिर पर लाठी मारकर पिता की हत्या कर दी, इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खाना खाने बैठा था। उसने अपने 6 साल के बच्चे से आम लाने के लिए बोला इस पर आरोपी की मां ने कहा था कि आम नहीं है।

इसी बात पर आरोपी ने अपने बेटे के साथ मारपीट की, मारपीट होता देख हरिनारायण यादव अपने पोते को बचाने के लिए आए थे तभी आरोपी रामबाबू ने हरी नारायण यादव पर लाठी से हमला कर दिया और सिर पर लाठी लगने से हरिनारायण की मौत हो गई है।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी मौके से भाग गया था। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जैसीनगर थाना पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को शव सौंप दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.