Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

रात दो बजे पत्नी के कमरे से आई गैर मर्द की आवाज, पति ने बाहर से लगाई कुंडी… फिर सुनाया ये फैसला

41

पति-पत्नी का रिश्ता यूं तो सात जन्मों का होता है, लेकिन आजकल रिश्तों की भी कोई गारंटी नहीं रह गई. शादीशुदा कपल्स के एक्ट्रामैरिटल अफेयर का होना अब आम बात हो गया है. यहां तक कि जिनके बच्चे हो जाते हैं वो भी एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर रखने से नहीं इतराते. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी से सामने आया है. यहां एक दो बच्चों की मां का किसी गैर मर्द से अफेयर चल रहा था. पति ने जब दोनों को रंगेहाथों पकड़ा तो उसने ऐसा फैसला लिया जो वाकई हैरान करने वाला है.

पति ने कहा- दोनों बच्चों को मैं संभाल लूंगा. तुम अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही रहो. इसके बाद उसने पत्नी को उसके प्रेमी को सौंप दिया. मामला जायस थाना क्षेत्र के कस्बे के एक मुहल्ले का है. मंगलवार रात को दो बजे पति जब घर लौटा तो देखा पाया कि उसके घर में बीवी के कमरे में कोई गैर मर्द है. पति ने तुरंत दरवाजे की कुंडी लगा दी.

इसके बाद पति ने शोर मचाना शुरू कर दिया. आस-पड़ोस के और भी लोग वहां आ गए. पता चला कि वाकई एक युवक उसकी पत्नी के साथ बेडरूम में है. पत्नी अंदर से दरवाजा खोलने के लिए कहती रही. लेकिन पति नहीं माना. पति ने तुरंत पुलिस को बुला लिया. फिर कुंडी खोली तो सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं. अंदर कमरे में कोई और नहीं बल्कि उसी का पड़ोसी था.

तीनों को थाने ले गई पुलिस

उस वक्त वहां खूब हंगामा हुआ. पुलिस तीनों को थाने ले गई. थाने में भी पति-पत्नी के बीच बहसबाजी होती रही. तब पत्नी ने मान लिया कि पड़ोसी के साथ उसका लंबे समय से अफेयर चल रहा है. पत्नी ने कहा- मैं पति से नहीं, पड़ोसी से प्यार करती हूं. पति को सबसे बड़ा झटका तो तब लगा जब पत्नी ने कहा कि वो बॉयफ्रेंड के बच्चे की मां बनने वाली है. बस फिर क्या था, पति ने कहा कि हम इस मामले को आपस में ही निपटाएंगे अब.

बॉयफ्रेंड के साथ रह रही महिला

फिर पति ने फैसला लिया कि वो अपनी पत्नी को छोड़ देगा. उसने कहा- दोनों बच्चे मैं रखूंगा. मैं ही इनकी परवरिश करूंगा. अब मेरा तुमसे कोई लेना देना नहीं है. तुम अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना. पत्नी भी इसके लिए राजी हो गई. अब वो बॉयफ्रेंड के साथ ही रह रही है. महिला का बॉयफ्रेंड दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है.

थाने से बाहर हुआ समझौता

वहीं पूरे मामले में थाना प्रभारी रवि सिंह ने पहले तो बताया मामला जानकारी में नहीं है, लेकिन बाद में दबी जुबान से बताया- मामला थाने पर आया था, लेकिन दोनों लोगों ने आपसी सहमति से थाने से बाहर जाकर समझौता कर लिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.