Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

‘तू पहले मेरे साथ संबंध बना, तभी मैं…’, गर्लफ्रेंड के साथ भागे पति को ढूंढ रही पत्नी, दारोगा से मांगी मदद तो मिला ये जवाब

38

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक महिला ने दारोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि मदद की गुहार के बदले दरोगा उसे अपने कमरे पर बुलाने का दबाव बनाने लगा. वॉयस मैसेज भेजने के साथ ही उसके व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो के लिंक भी भेजे. खाकी वर्दी पहने दरोगा की करतूत पीड़िता ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली एक महिला सिपाही को बताई. दारोगा को जब इस बारे में पता चला को वो आगबबूला हो गया.

आरोप है कि दरोगा पुलिस लेकर उसके घर पहुंच गया. फिर उसे धमकाने लगा. दरोगा ने जो वॉइस रिकॉर्डिंग महिला को भेजी हैं, उनमें कहा है- तुम मेरे साथ एक बार संबंध बना लो, मैं तुम्हारी पूरी मदद करूंगा. मामला हरदुआगंज थाने का है. आरोपी इसी थाने में दारोगा है.

महिला का आरोप है कि दरोगा ने खाकी वर्दी की आड़ में उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की भी कोशिश की है. पीड़ित महिला द्वारा दरोगा पर लगाए गए गंभीर आरोप के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेते हुए सीओ अतरौली सृजना सिंह कों जांच अधिकारी नियुक्त कर इस मामले की जांच शुरू कर दी.

15 साल की उम्र में कर दी थी शादी

जानकारी के मुताबिक, 30 साल की पीड़ित महिला हरदुआगंज इलाके की रहने वाली है. परिजनों ने 15 साल की उम्र में उसकी शादी जनपद हाथरस के थाना सासनी क्षेत्र के गांव खिटोली निवासी 40 वर्षीय राकेश से कर दी थी. साल 2017 में वह पति से अलग हो गई थी और उसी के गांव के एक व्यक्ति राजू से प्रेम प्रसंग होने के चलते कोर्ट मैरिज कर ली थी. वह उसे लेकर पिछले 8 वर्षो से दिल्ली में रह रहा था और उससे दो बच्चे भी हैं.

26 जनवरी से पति गर्लफ्रेंड संग लापता

महिला के अनुसार, पिछले दिनों हरियाणा राज्य के जनपद पलवल के मोहाना थाना क्षेत्र के भूड़ कॉलोनी निवासी सुंदरी से उसके पति राजू के अवैध संबंध हो गए. इसका पता जब पीड़िता को लगा तो वो बच्चों को लेकर मायके आ गई. 26 जनवरी को उसे किसी से पता चला कि उसका पति राजू अपनी गर्लफ्रेंड सुंदरी को लेकर कहीं भाग गया है. महिला तभी से पति की तलाश कर रही है. थक हारकर उसने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट हरदुआगंज थाने में लिखवाई. तभी से दारोगा दिनेश उसे परेशान कर रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.