Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi NIA Court: लश्कर आतंकी की मदद करने वालों पर बड़ा फैसला, कोर्ट ने सुनाई 15 साल की कड़ी सजा Delhi Khel Mahakumbh: दिल्ली में खेल महाकुंभ का शानदार आगाज, CM रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में ... Chhattisgarh Update: तकनीक और विश्वसनीयता का मेल! सीएम साय बोले- जनसेवा को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे रेड... Jaipur News: जयपुर में कैफे ऑपरेटर की बीच सड़क पिटाई, अतिक्रमण हटाने के दौरान महिला होमगार्डों से हु... UP Politics: शंकराचार्य पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- "अहंकार में आकर आदमी ऐसा ही बोलता है" Noida Crime Update: नोएडा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा, छापेमारी में 24 लड़के-लड़कि... Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, जहर चखने से 5 लड़कियों की बिगड़ी तबीयत, 4 ने तोड़ा दम Indore Crime: इंदौर में एमबीए छात्रा की गला दबाकर हत्या, बॉयफ्रेंड पर मर्डर का आरोप; शहर में सनसनी UP Politics: अखिलेश यादव का तंज, बोले- कानपुर बना 'बदनामपुर', योगी सरकार पर जमकर साधा निशाना Jaipur Accident: जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत...

अधूरा रह गया CA बनने का सपना, परीक्षा देकर घर लौटी बेटी और लग गई आग; दो की मौत 4 झुलसे

18

हर माता-पिता और परिवार के लोगों को सपना होता है कि उनके घर के बच्चे अच्छी तरह से पढ़कर समाज में उनका नाम रोशन करें. ऐसा ही एक सपना झारखंड के गिरिडीह जिला में रहने वाले एक परिवार ने देखा था. हालांकि, यह सपना सच नहीं हो पाया. परिवार का नाम रोशन करने के लिए बेटी CA की तैयारी कर रही थी. दो दिनों पहले ही वह CA की परीक्षा देकर लौटी थी. इसी बीच रविवार रात उसकी जिंदा जलने से मौत हो गई है और उसका सीए बनने का सपना अधूरा ही रह गया.

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के मारवाड़ी मोहल्ला के एक घर में बीती रात आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है. वहीं, 4 लोग बुरी से तरह से झुलस गए हैं. मृतकों में 22 साल की बेटी खुशी डालमिया और मां संगीता डालमिया शामिल है. खुशी चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की तैयारी कर रही थी. वहीं वह दो दिनों पहले ही कोलकाता से CA का एग्जाम देकर वापस घर लौटी थी.

CA एस्पिरेंट की जिंदा चलने से मौत

बेटी खुशी डालमिया के चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पूरी होने के बाद पूरा परिवार काफी खुश था. परिवार को पूरा विश्वास था कि उनकी बेटी का CA बनने का सपना पूरा हो जाएगा, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि यह सपना अधूरा ही रह जाएगा. मारवाड़ी मोहल्ला में स्थित तीन मंजिला मकान में नीचे के फ्लोर पर कपड़े की दुकान थी. दो मंजिला रेजिडेंटल थी. रविवार देर रात इस बिल्डिंग में अचानक किसी कारण से आग लग गई.

जांच में जुटी पुलिस

आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया, जिसकी चपेट में दुकान के साथ-साथ पूरी बिल्डिंग आ गई. भीषण आग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस पर काबू पाने में फायर बिग्रेड डिपार्टमेंट को 7 घंटे से ज्यादा समय लगा. इस बिल्डिंग में सीताराम डालमिया का परिवार भी रहता था, जो कि हादसे का शिकार हो गया है. सीताराम की बहू और पोती की आग में जिंदा जलने से मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.