Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

धौलपुर: जिस 3 साल की बच्ची से राखी बंधवाई, उसी से किया रेप… फिर मारकर चंबल में फेंका

64

राजस्थान के धौलपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक 3 साल की मासूम के साथ उसकी के चचेरे भाइयों ने मिलकर पहले हैवानियत की इसके बाद उसकी हत्या कर दी. इस निर्मम बलात्कार और हत्या के मामेल में मासूम के ताऊ ने छिपाने की कोशिश की और मासूम की डेडबॉडी को ले जाकर ठिकाने लगा दिया. पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग चचेरे भाइयों को पकड़ा है और ताऊ समेत अन्य रिश्तेदारों को सबूत मिटाने के मामले में गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला धौलपुर के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र का है. यहां पर चंबल नदी में एक तीन साल की बच्ची की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार में माता-पिता 3 साल की बच्ची को छोड़कर घर से बाहर गए थे. जब वह 20 मई को लौटकर आए तो उन्हें बच्ची नहीं मिली. बच्ची के लापता होने की शिकायत पुलिस से की गई.

10 फीट नीचे नदी में मिली बच्ची की लाश

पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो चंबल नदी के अंदर करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में बच्ची की लाश मिली. बच्ची की लाश का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम में हुए खुलासे के बाद सभी सकते में आ गए. पोस्टमार्टम में पता चला कि हत्या करने से पहले बच्ची के साथ रेप किया गया है. वहीं बच्ची की मां ने जेठ के बेटे पर बच्ची के साथ गलत काम करने के आरोप लगाए थे. जब पुलिस ने पूरे मामले में पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

पहले रेप किया फिर कर दी हत्या

बच्ची की मां ने जेठ के लड़कों पर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को वह अपने साथ ले गए थे और चंबल में जाकर फेंक आए हैं. इस पर पुलिस ने जांच की और मासूम का शव बरामद किया. पुलिस ने खुलासा किया है कि दोनों चचेरे भाइयों ने 3 साल की मासूम के साथ रेप किया है इसके बाद डर की वजह से उसे मार डाला. वहीं उनके पिता ने यानी कि बच्ची की ताऊ ने ही उस बच्चे के शव को ठिकाने लगाया. पूरी वारदात में अन्य रिश्तेदार भी शामिल रहे हैं. पुलिस ने सभी रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है. वहीं दोनों नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.