Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

मकसूदां सब्जी मंडी के बाहर सरेआम गुंडागर्दी, 2 लोग गंभीर घायल

21

जालंधर: मकसूदां सब्जी मंडी के गेट नंबर दो नजदीक एक दर्जन से अधिक जुआरियों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों को खून से लथपथ करके हमलावर युवक फरार हो गए। देर रात दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी देते हुए नरेंद्र कुमार नंदू और करण ने बताया कि वह मकसूदां सब्जी मंडी में फ्रूट के आढ़ती के पास काम करते हैं। रात को उनका कुछ हिसाब बाकी था, जिसके कारण वह ऑफिस से देर रात निकले थे। जैसे ही वह गेट 2 के पास आए तो वहां पर एक दर्जन के करीब लोग जुआ खेल रहे थे। उनके पास निकलते ही उन लोगों ने बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दिया। जैसे ही उसने विरोध किया तो उक्त युवकों ने तेजधार हथियार निकाल लिए और उस पर हमला कर दिया। करण ने बचाव की कोशिश की तो उस पर भी उन्होंने हमला कर दिया और खून से लथपथ करके फरार हो गए। पीड़ितों ने पुलिस कंट्रोल में सूचना दी तो पी.सी.आर. की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.