Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

रक्षाबंधन पर भूलकर भी बहनों को न दें ये गिफ्ट रिश्तों पर पड़ेगा बुरा असर

52

हर वर्ष सावन पूर्णिमा की तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक होता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहनों को रक्षा करने का वचन देते हैं। रक्षाबंधन का त्योहार भद्रा रहित काल में मनाना शुभ माना जाता है। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर भाई राखी बंधवाने के बाद अपनी बहनों को उपहार देते हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो बहनों को तोहफे में नहीं देना चाहिए।

काले रंग की चीजें

बहनों के लिए उपहार लेते समय कुछ खास चीजों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। राखी के त्योहार पर बहनों को काले रंग के कपड़े या काले रंग की कोई भी चीज नहीं देना चाहिए। काला रंग जीवन में नकारात्मकता लेकर आता है। इस रंग के कपड़े उपहार में देने पर रिश्तों में तनाव बढ़ता है।

घड़ी

रक्षाबंधन पर अपनी बहन को भूलकर भी घड़ी नहीं देना चाहिए। वास्तु के अनुसार घड़ी उपहार में देना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि घड़ी से व्यक्ति का अच्छा और बुरा समय जुड़ा होता है। अगर समय अच्छा चल रहा है, तो आपका अच्छा समय सामने वाले को मिल सकता है।

जूते-चप्पल

हिंदू धर्म में जूते-चप्पल उपहार में देना काफी अशुभ माना जाता है। ऐसे में रक्षाबंधन पर आप बहनों को तोहफे में सैंडल, जूते या चप्पल न दें। इस दिन उपहार में शीशा, फोटो फ्रेम, नुकीली या धारदार चीजें भी नहीं देना चाहिए। इससे रिश्तों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

उपहार के रूप में दें ये चीजें

रक्षाबंधन पर बहनों को कपड़े और गहने देना अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा आप किताबें, लैपटॉप, पेन आदि भी दे सकते हैं। इससे मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही करियर में तरक्की मिलती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.