Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

मन मुटाव से बड़ा महाराष्ट्र का हित….क्या फिर से साथ आएंगे उद्धव और राज?

30

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मशहूर मराठी डायरेक्टर और एक्टर महेश मांजरेकर के यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या क्या भविष्य में उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन हो सकता है? इस पर राज ठाकरे ने बड़ा बयान दिया. मनसे चीफ ने कहा कि हमारे बीच झगड़ा, मन मुटाव छोटी बात है, महाराष्ट्र बड़ा है.

राज ने कहा कि हमारे बीच मन मुटाव से बड़ा महाराष्ट्र का हित है. महाराष्ट्र और मराठी लोगों के अस्तित्व के लिए, ये झगड़े और विवाद बहुत मामूली हैं. मुझे नहीं लगता कि साथ आने, साथ रहने में कुछ भी मुश्किल नहीं है. लेकिन मुद्दा केवल इच्छा का है. यह मेरी एकमात्र इच्छा या मेरे स्वार्थ का मामला नहीं है. हमें बड़ी तस्वीर देखने की जरूरत है. मैं इसे देखता हूं. मैं साथ में आऊं यह उद्धव की इच्छा है क्या?

मैं फर्श पर धूल नहीं मारता- राज ने ऐसा क्यों कहा?

राज ठाकरे ने कहा कि मैं चाहता हूं कि महाराष्ट्र के सभी राजनीतिक दलों के मराठी लोग एक साथ आएं और एक पार्टी बनाएं. महेश मांजरेकर ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें शिंदे सेना यानी शिवसेना के सत्ता में आने पर कोई आपत्ति है. इस पर राज ठाकरे ने कहा कि मैं फर्श पर धूल नहीं मारता. शिंदे का अलग होना, विधायकों के साथ बाहर जाना एक अलग राजनीति का हिस्सा बन गया.

उन्होंने कहा कि मैंने शिवसेना छोड़ दी, उस समय विधायक और सांसद मेरे पास आते थे. तब भी मैं सक्षम था. लेकिन मैं बालासाहेब के अलावा किसी के अधीन काम नहीं कर सकता. उस समय मैं शिवसेना में था. उद्धव के साथ काम करने में कोई समस्या नहीं थी. लेकिन अगर दूसरी पार्टी चाहती है कि मैं उनके साथ काम करूं, तो क्या मुझे उनके साथ काम करना चाहिए? अगर हां तो फिर महाराष्ट्र को उन्हें बताना चाहिए. मैं अपने अहंकार को ऐसे छोटे-मोटे मामलों में नहीं लाता.

राज ठाकरे के बयान पर उद्धव ने क्या कहा?

राज ठाकरे के बयान पर उद्धव ठाकरे की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के हित के लिए साथ आने को तैयार हूं. महाराष्ट्र के हित के लिए सभी विवादों को मैं किनारे रखने को तैयार हूं. मेरी तरफ से सभी झगड़े में मिटाने को तैयार हूं. मगर पहले यह तय कीजिए कि कि किसके साथ जाकर महाराष्ट्र और हिंदुत्व का हित होने वाला है. बीजेपी के साथ या शिवसेना के साथ या गद्दार सेना के साथ…और फिर महाराष्ट्र के हित की बात कीजिए. बाकी क्या करना है, समर्थन करना है, विरोध करना है, बिना शर्त समर्थन करना है, मुझे कुछ नहीं कहना. मेरी एक ही शर्त है महाराष्ट्र का हित. बाकी किसी और के लिए संमर्थन- प्रचार नहीं करेंगे यह छत्रपत्ति शिवजी महाराज के सामने शपथ लीजिए.

दोनों साथ आ रहे हैं तो ये अच्छी बात- राजेंद्र गवई

राज और उद्धव ठाकरे के बयान पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजेंद्र गवई ने कहा कि अगर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ आ रहे हैं, तो यह एक अच्छी बात है. तो फिर बालासाहेब, आंबेडकर, रामदास आठवले और राजेंद्र गवई एक साथ क्यों नहीं आ सकते? अगर हम तीनों एक साथ आते हैं, तो स्थानीय पालिका और जिला परिषद चुनावों में हमारी मजबूत कार्यकर्ता टीम जीत दर्ज कर सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.