Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gautam Adani in Deoghar: बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे गौतम अडानी, किए भोलेनाथ के दर्शन Gorakhpur News: गोरखपुर में टीचर ने किया सुसाइड, मरने से पहले छोड़ा वीडियो और 4 पन्नों का सुसाइड नोट Jammu Kashmir Encounter: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर, 2 घायल Gumla Gangrape: गुमला में 48 घंटे में दूसरी बार रूह कंपाने वाली वारदात! मेला देखकर लौट रही छात्रा को... Gorakhpur Development: सीएम योगी देंगे 700 परिवारों को घर का पजेशन, जानें कब मिलेगा सपना का आशियाना Harvard University: बिहार के लाल सत्यम मिश्रा का कमाल, विश्व मंच पर बढ़ाया भारत का मान मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर...

तेज तूफान ने परिवार पर ढाया कहर, हजारों मुर्गियों सहित बुजुर्ग की मौ’त

14

भवानीगढ़: स्थानीय क्षेत्र में कल शाम आए तेज तूफान के कारण नजदीकी गांव माझा में एक पोल्ट्री फार्म ढह जाने से पोल्ट्री फार्म मालिक के 65 वर्षीय बुजुर्ग और हजारों मुर्गियों के मरने का समाचार प्राप्त हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल शाम स्थानीय क्षेत्र में आए तेज तूफान के कारण निकटवर्ती गांव माझा में 1 पोल्ट्री फार्म पूरी तरह नष्ट हो गया। इस पोल्ट्री फार्म के मालिक हरपाल सिंह के पिता गुरचरण सिंह की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार, एक निजी कंपनी ने पोल्ट्री फार्म में करीब 4,000 से 4,500 मुर्गियां रखी थीं, जिनमें से अधिकांश मलबे में दबकर मर गईं।

ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना में परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सीमित भूमि होने के कारण उक्त परिवार की सम्पूर्ण आजीविका इसी पोल्ट्री फार्म से चलती थी। उन्होंने सरकार से मांग की कि उक्त परिवार को अधिकतम मुआवजा दिया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.