Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छत पर सो रहा था परिवार खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर, सोना चांदी सहित नगदी कर दी गायब

24

जावद।  मध्य प्रदेश के जवाद में वार्ड नंबर 11 बोहरा घाटी पर अमजद पिता अकबर खान के घर पर अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना के समय पूरा परिवार छत पर सो रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर खिड़की तोड़कर कमरे में घुसे और वहां पर पड़ी दोनों अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे तीन लाख से ज्यादा रुपए नगदी, 1 किलो चांदी के नए पुराने सिक्के, एक जोड़ी चांदी के पायजब, छोटी बच्ची के चांदी की चूड़ियां, चांदी की बिछिया, सोने का मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स ,सोने की 2 अंगूठी, व नए कपड़े ले गए। अमजद भाई रतनगढ़ में होंडा शोरूम चलाते हैं व उनकी शॉप का नाम खुशी मोटर्स है। उन्होंने बताया कि राशि मोटरसाइकिलों के किस्तों की थीं जो कि अलमारी में ही रखी हुई थी।

उसके अलावा इस राशि में 70000 रुपए मेरे पत्नी के भी थे। उन्होंने बताया कि जब मैं सुबह 6 बजे उठा और नीचे आया तो खिड़की टूटी हुई  थी। और अंदर अलमारी के ताले टूटे हुए थे और कपड़े बिखरे हुए थे। मैंने पत्नी और बच्चों को आवाज देकर नीचे बुलाया और फिर थाने में गया। थोड़ी देर बाद पुलिस भी वहां पहुंची वह मौका मुआयना किया। रतनगढ़ में लंबे समय बाद इतनी बड़ी चोरी को चोरों ने अंजाम दिया है। और पहले भी हुई चोरियों के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं, फिर से थाना क्षेत्र मे चोरी की ये बड़ी वारदात हो गई है, उक्त चोरी पुलिस प्रशासन की रात्रि गश्त व 100 डायल की रात्रि में लगातार सर्चिंग की पोल खोल रही है।

पूर्व थाना प्रभारी के समय भी चोरी की कई वारदात इलाके मे हो चुकी हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद इसी माह नवागत थाना प्रभारी वीरेंद्र झा ने रतनगढ़ थाने का प्रभार संभाला ही है और इस प्रकार की बड़ी चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि नगर में नगर परिषद द्वारा 16 कैमरे लगाए गए थे अगर वह चालू है तो कहीं ना कहीं उनमें चोरों का सुराग जरूर मिलेगा। इसके अलावा भी चोरों ने एक मकान की और खिड़की तोड़ी थी लेकिन वहां पर चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके। इसके अलावा रात्रि में घाट ऊपर हनुमान मंदिर से भी चोर घंटा चुरा ले गए।

पिछले एक वर्ष मे रतनगढ़ थाना क्षेत्र में चोरी और लूट की कई वारदात हो चुकी है। मगर पुलिस इन वारदात से पर्दा उठाने में नाकाम रही है, अब देखना ये है की नावागत थाना प्रभारी इन घटनाओ पर अंकुश लगा पाते है या नहीं…

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.