Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

सुशासन तिहार समस्याओं के निदान और लोगों की उम्मीदों एवं आकांक्षाओं को पूरा करने की बेहतरीन पहल

38

राजनांदगांव। सुशासन तिहार जनमानस की उम्मीदों एवं आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बेहतरीन पहल है। जिसमें लोकतंत्र एक अलग स्वरूप में अभिव्यक्त हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आव्हान पर जनसामान्य में अपनी समस्याओं के समाधान के प्रति जज्बा दिखाई दे रहा है। जिले में सुशासन तिहार 2025 का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिले में प्रथम चरण में 8 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक नगर निगम राजनांदगांव अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु कुल 20 हितग्राहियों द्वारा आवेदन प्राप्त हुये हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत प्राप्त 20 आवेदनों में से 4 हितग्राही गिरिश कुमार ठक्कर, रायकंवर जैन, कुन्ती यादव एवं शांति यादव की उम्र 70 वर्ष से अधिक है।

इसलिए शासन द्वारा संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अतंर्गत 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन किया जाना है, जिसके तहत सभी चार हितग्राहियों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन कर प्रदाय किया गया। राजनांदगांव शहर के जमात पारा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग गिरिश कुमार ठक्कर ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से वरिष्ठजनों को राहत मिली है और वे नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने सरकार की इस पहल के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सक्रियतापूर्वक सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है।

सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त 16 आवेदनों में से 12 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड पंजीयन कर प्रदाय किया गया। शेष 4 हितग्राहियों में से दो हितग्राही केशव लालवानी एवं भारती लालवानी की उम्र 70 वर्ष से कम है और राशन कार्ड नहीं बना है। इसलिए पत्र के माध्यम से दोनों हितग्राहियों को राशन कार्ड बनवाने हेतु अनुरोध किया गया हैं, जिससे राशन कार्ड बनाने के बाद दोनों हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन कर प्रदाय किया जा सके। शेष दो हितग्राही से दूरभाष पर चर्चा करने पर ज्ञात हुआ कि वह अभी राजनांदगांव से बाहर हैं, इसलिए दोनों हितग्राहियों का राजनांदगांव आने के उपरांत तत्काल आयुष्मान कार्ड पंजीयन कर प्रदान किया जाएगा। इस प्रकार सुशासन तिहार 2025 के तहत प्रथम चरण 8 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक नगर निगम राजनांदगांव अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु प्राप्त कुल 20 आवेदनों में से 16 आवेदकों का आयुष्मान कार्ड व आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन कर तत्काल प्रदाय किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.