Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Swatantra Bhardwaj Viral Video: जमानत के बाद फिर विवादों में आए स्वतंत्र भारद्वाज, चंद्रशेखर आजाद को... Delhi Political News: नई दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के डेढ़ साल बाद फिर उठा वोटर लिस्ट का मुद्दा, ज... DUSU Election 2026 Violence: डूसू चुनाव में हिंसा और तोड़फोड़ पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, दिए कड़ी कार्... Sudivya Kumar Sonu Shradh: 'जेएमएम के लिए अपूरणीय क्षति'; सुदिव्य सोनू के श्राद्ध कर्म में भावुक हुए... Chhattisgarh Shramik Yojana: ई-बाइक और ई-रिक्शा पर मिलेगी बड़ी सब्सिडी; सीएम विष्णुदेव साय ने की 3 ब... Chhattisgarh Wild Bear Terror: लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों पर टूट पड़े भालू; धमतरी में फैली दहशत, वन वि... Dhamtari Ganeshotsav: धमतरी में बप्पा का अलौकिक रूप! 20 फीट लंबी 'शयन मुद्रा' में विराजे लेटे हुए गण... PM Modi Birthday CG: जीपीएम से लेकर सुकमा तक हलचल! छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सेवा कार्यों पर कांग्रेस ... Bastar News Update: बस्तर में दीपोत्सव बना सियासी अखाड़ा, जगदलपुर में कांग्रेस-भाजपा के बीच धक्का-मु... Durg Chunav News: जामुल नगर पालिका के किस वार्ड से कौन लड़ सकेगा चुनाव? आरक्षण के बाद भाजपा-कांग्रेस...

विधानसभा की कार्यवाही लाइव नहीं दिखाने को लेकर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस भेजा

35

भोपाल : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने विधानसभा की कार्यवाही आम जनता को लाइव नहीं दिखाने को लेकर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार लगातार आवाज उठाते रहे हैं और विधानसभा की कार्यवाही लाइव करने को लेकर सदन से सड़क तक मुखर रहे हैं।

दरअसल यह नोटिस कांग्रेस विधायक सचिन यादव की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने दिया है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि हर साल करोड़ों रुपए सिर्फ विधानसभा की कार्यवाही दिखाने को मिलते हैं, फिर भी MP सरकार आज तक एक ठोस कदम नहीं उठा पाई। उन्होंने कहा कि क्या सरकार को डर है कि अगर कार्यवाही जनता ने देख ली, तो उनके असली चेहरे बेनकाब हो जाएंगे? उमंग सिंघार ने आगे कहा कि जवाबदेही से भागना ही इस सरकार की कार्यशैली बन चुकी है। विधानसभा जनता का मंच है, न कि सत्ता की गोपनीय बैठक।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.