Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

देवास के कीर्तनखेड़ी गांव में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, हमले में सास हुई गंभीर घायल

27

देवास। पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बीचबचाव करने आई सास पर भी जानलेवा हमला किया गया। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया, उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।

घायल सास को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। वारदात अंचल के बागली थाना क्षेत्र के ग्राम कीर्तनखेड़ी की है, जिसमें पुलिस ने आरोपित पर हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

पेट में वार कर दिया

बागली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित सुखलाल निवासी ग्राम कानड़ा पत्नी के पास ससुराल पहुंचा था। गुरुवार देर रात उसकी पत्नी सोनू से कहासुनी हुई, इसी दौरान विवाद बढ़ गया। सुखलाल ने चाकू से सोनू के पेट में वार कर दिया, बीचबचाव करने आई सास रेखाबाई भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

सास को इंदौर रेफर किया

दोनों को बागली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच करके सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं रेखाबाई को इंदौर रेफर कर दिया गया। बागली एसडीओपी सृष्टि भार्गव ने बताया हमले में घायल सास रेखाबाई की सूचना पर आरोपित सुखलाल पर हत्या व जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सौम्या जैन ने बताया आरोपित की तलाश में कई टीमें बागली सहित कांटाफोड़ व अन्य क्षेत्रों में लगी हैं। उम्मीद है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक के बाद एक किए कई वार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वारदात के समय आरोपित शराब के नशे में था। उसने पत्नी पर एक के बाद एक कई वार किये थे। इसमें से एक वार पेट में, एक गर्दन के पास और एक जांघ में लगा था। वहीं सास को भी हाथ व अन्य जगह चाकू लगा है। आरोपित पिछले करीब डेढ़ साल से अपनी पत्नी व सास-ससुर के साथ अपनी ससुराल कीर्तनखेड़ी में ही रहता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.