छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गुरुवार को ट्रैक्टर ड्राइवर को गोली मार दी गई। मृतक का नाम मनोज रैकवार था जो एरोरा गांव का रहने वाला था। मृतक के भाई विजय का कहना है कि मनोज उमेश दुबे का ट्रैक्टर चलाता था और उमेश के साथ मनोज गुरुवार को शराब पार्टी कर रहा था।
इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया उमेश ने नशे की हालत में मनोज को गोली मार दी। इसके बाद तत्काल लोगों की भीड़ मौके पर लग गई थी और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी मौत हो गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.