Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अजब MP में गजब घोटाला, पत्नी की जगह काम करने जाता था पति, 55 लाख रुपए के घोटाले ने खोल दी पोल

52

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में बाणसागर परियोजना के तहत एक फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्त महिला की जगह उसका पति यहां पर काम करने के लिए आ रहा था। इस मामले का खुलासा जब हुआ तब महिला के पति ने विभाग को 55 लाख रुपए का नुकसान पहुंचा दिया, पुलिस ने पति और पत्नी पर अलग-अलग मामला दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि बाणसागर परियोजना के क्योंटी नहर संभाग में निविदा पद्धति के जरिए दुर्गेश गुप्ता पति संतोष गुप्ता को कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में रखा गया था।दुर्गेश की जगह काम करने के लिए उसका पति कार्यालय आने लगा,  संतोष कई सालों से यहां पर काम कर रहा था। 2020 मई के महीने में परियोजना के कर्मचारी गिरीश कुमार का निधन हो गया। उनके वेतन का भुगतान करना था जो 1.6 लख रुपए था। लेकिन आरोपी ने गलत तरीके से 35.53 लाख रुपए से ज्यादा का भुगतान कर दिया और वह रकम अपने निजी खाते में ट्रांसफर करवा ली।

जब इस पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को लगी तो तत्काल कलेक्टर के निर्देश पर जांच समिति बनाई गई और जांच में इस पूरे मामले का खुलासा हुआ और थाने में शिकायत की गई, पुलिस ने संतोष गुप्ता और उसकी पत्नी दुर्गेश गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.