Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इंदौर में पंजाब नेशनल बैंक को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुबह सवेरे मचा हड़कंप

32

इंदौर : इंदौर के पंजाब नेशनल बैंक की सियागंज ब्रांच को अज्ञात व्यक्ति ने बम से उड़ाने का मेल भेजा, जब सुबह बैंक मैनेजर ने धमकी भरा मेल देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बम डिस्पोजल एंड डिस्ट्रॉय स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर सर्चिंग की जहां कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस की साइबर ब्रांच मेल भेजने वाले का पता लगाने जुटी हुई है।

इंदौर के शास्त्री ब्रिज के पास स्थित जी जी टॉवर की पंजाब नेशनल बैंक की सियागंज ब्रांच के ऑफिशियल मेल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंग्लिश में लिखा एक मेल भेजा। जब बैंक मैनेजर सुबह साढ़े नौ बजे बैंक पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले मेल देखा जिसके बाद उन्होंने नजदीकी सेंट्रल कोतवाली पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी ने क्राइम ब्रांच,  बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजा गया एक घंटे सर्चिंग करने के बाद बैंक में कुछ भी संदिग्ध वस्तु और बम नहीं मिला है। मेल भेजने वाले ने इंग्लिश भाषा मे लिखा है कि बैंक को दोपहर दो बजे रिमोट कंट्रोल एक्सेस के माध्यम से बैंक को उड़ा दिया जायेगा । यह मेल सुबह छह बजकर सत्तावन मिनट पर एसीपी मुथु लागू @ हॉटमेल से भेजा गया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि जफर सादिक और एक अन्य महिला के एक केस में आरोपी बनाया गया है संभवतः इसी मामले को लेकर यह मेल भेजा गया है।

दंडोतिया के द्वारा मुताबिक मेल में लिखा है कि रिमोट कंट्रोल एक्सिस से कभी भी बैंक को उड़ाया जा सकता है, मौके पर बम डिस्पोजल एंड डिस्ट्रॉय स्क्वायड और डॉग स्कार्ड पहुंच कर एक घंटे सर्चिंग करने के बाद बैंक में कुछ भी संदिग्ध वस्तु और बम नहीं मिला है। फिलहाल सायबर ब्रांच द्वारा मेल भेजने वाले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.