Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, शव को जमीन में गाड़कर ऊपर रोप... Noida Child PGI Negligence: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही, पिता को खुद सिरि... Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पड़ी कड़ाके की ठंड, लाहौल-स्पीति में सीजन की ... Mushroom Benefits: कुकुरमुत्ता से मशरूम बनने की कहानी, जानिए कैसे भारत की फेवरेट सब्जी बना यह पौष्टि... Supreme Court Hearing: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहु...

‘काम हो गया जानू’… पत्नी ने पति की हत्या की, फिर वीडियो कॉल पर बॉयफ्रेंड को दिखाई ‘गोल्डन’ की लाश

36

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. प्रेमी के दो दोस्तों के साथ मिलकर पति को मौत के घाट पहुंचाया. इसके बाद प्रेमी को वीडियो कॉल कर पति की लाश दिखाई और कहा की काम हो गया है. पुलिस ने इस मामले का आज खुलासा किया है. घटना 13 अप्रैल की बताई जा रही है. पुलिस को राहुल उर्फ गोल्डन का शव इंदौर इच्छापुर हाईवे के आईटीआई कॉलेज के पास झाड़ियों में मिला था.

दरअसल, बुरहानपुर के इंदौर इच्छापुर हाईवे पर आईटीआई कॉलेज के सामने झाड़ियां में लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव की पहचान शाहपुर निवासी राहुल उर्फ गोल्डन के रूप में की. अपनी तहकीकात शुरू की और मृतक राहुल के परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की, तो उसमें पता चला कि मृतक की पत्नी हत्या के बाद गायब है.

मृतक की पत्नी का युवराज नाम के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग भी चल रहा है. तब पुलिस को संदेह हुआ और पुलिस ने इस दिशा में अपनी तहकीकात की. पुलिस ने मृतक की पत्नी के प्रेमी युवराज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा मामला बता दिया, फिर पुलिस ने मृतक की पत्नी को और प्रेमी के दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया जिसमें एक नाबालिक भी है.

शॉपिंग कराने के लिए ले गई थी पत्नी

एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि राहुल उर्फ गोल्डन की पत्नी ने अपने प्रेमी युवराज के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. इसे 12 तारीख को अंजाम देने के लिए. मृतक की पत्नी ने पति को सबसे पहले बहाने से बुरहानपुर शॉपिंग करने के लिए लेकर गई, फिर वापस लौटते समय उन्होंने ढाबे पर भोजन भी किया. मोटरसाइकिल से जैसे ही आगे बढ़े और इंदौर इच्छापुर हाईवे पर आईटीआई कॉलेज के पास ब्रेकर पर पत्नी ने अपनी चप्पल पैरों से निकाल दी और पति राहुल को बताया कि मेरी चप्पल गिर गई है.

प्रेमी के दोस्तों ने की हत्या

राहुल ने जैसे ही गाड़ी रोकी तभी उसी समय पत्नी के प्रेमी के दो दोस्त आ गए और राहुल को पीछे झाड़ियां में लेकर चले गए, जहां पत्नी ने सबसे पहले राहुल के सिर पर बियर की बोतल मारी. जिससे राहुल बेहोश हो गया और फिर पत्नी के प्रेमी युवराज के दोस्तों, जिसमें की एक नाबालिक भी शामिल है. उन्होंने धारदार हथियार से राहुल के सीने, पेट, गर्दन पर कई बार किए. जिससे वह मर गया और फिर पत्नी ने इसकी पुष्टि की.

पुलिस ने चार को किया अरेस्ट

राहुल अब पूरी तरह से मर चुका है. उसके बाद उसने अपने प्रेमी युवराज को वीडियो कॉल करके राहुल की खून से सनी हुई लाश दिखाई और कहा कि काम हो गया है. प्रेमी युवराज के साथ मिलकर सभी महाराष्ट्र से होते हुए उज्जैन पहुंच गए. उसके बाद सांवेर से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है. फिलहाल चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जिसमें एक आरोपी नाबालिक भी बताया जा रहा है, जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.