Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: 'हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार'; रायपुर के भटगांव पंडाल ... Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज... Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे 'जेन जी' युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्र... Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में प... Jamshedpur News Today: 'लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में'; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्र... Ranchi Weather News: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की... Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगल... Ranchi Police Action: पेट्रोल पंप के पास वारदात की फिराक में थे बदमाश; सिटी एसपी पारस राणा ने किया ब... Bokaro News Today: MMDR कानून और 450 रु. सेस पर बोले बाबूलाल मरांडी; 'कोयला महंगा हुआ तो बर्बाद हो ज... Jharkhand Congress News: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को प्रदेश कांग्रेस का शो कॉज नोटिस; 3 दिनों में म...

कबाड़ी वालों से एक रुपये किलो के हिसाब से वसूलते थे रंगदारी, नोएडा के गैंग की कहानी

37

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने कबाड़ियों से रंगदारी वसूलने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपी तमंचा लगाकर कबाड़ी व्यापारियों से एक रुपये किलो के हिसाब से जबरन रुपये लेते थे. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है. गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि यह गिरोह धर्मकांटा के आसपास सक्रिय रहता था. बाहरी लोग जंब गत्ता तुलवाने आते तो यह उनसे रंगदारी वसूलते थे.

ग्रेटर नोएडा की कासना कोतवाली पुलिस ने लड़पुरा गांव कासना निवासी ऋषभ भाटी, दादूपुर गांव दनकौर निवासी सौरभ और भीम की मंडिया कासना निवासी सलमान को गिरफ्तार किया है. तीनों की उम्र 19 से लेकर 21 साल तक की है. पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की है. पुलिस ने इन्हें खानपुर गांव स्थित बंद पड़ी आम्रपाली कंपनी के पास से गिरफ्तार किया है.

रोजाना वसूलते थे 70 हजार रुपये

पुलिस के मुताबिक, कबाड़ियों से रंगदारी वसूलने वाला गैंग रोजना 60 से 70 हजार रुपये वसूलता था. इनके निशाने पर ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा धर्मकांटों रहते थे. यहां करीब 20 गाड़ियां गत्ता तुलवाने आती थीं, जिनसे गिरोग के सदस्य तमंचे के बल पर एक रुपये प्रति किलो के हिसाब से पैसा वसूलते थे. पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शनिवार को एक व्यापारी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई.

8 पर केस, 3 अरेस्ट

पीड़ित व्यापारी ने बताया कि जब वह धर्मकांटा पर गत्ता तुलवाने के लिए गाड़ी लेकर पहुंचे तो उनसे कुछ लोगों ने जबरन पैसे मांगे. रुपये नहीं देने पर उन्हें मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद पुलिस जांच में रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का खुलासा हुआ. पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया. इस गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किये जा चुके हैं, बाकी आरोपी दीपक, कपिल, प्रिंस, सागर, अरविंद और आकिब की तलाश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.