Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बेमेतरा में CMHO के खिलाफ NHM कर्मचारी संघ का मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन बिलासपुर बाल सुधार गृह में दुष्कर्म के आरोपी किशोर ने की आत्महत्या, प्रबंधन में मचा हड़कंप हजारीबाग में जर्जर सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क पर ही धान रोपकर जताया विरोध कोडरमा में बड़ी वारदात टली: इंदरवा-झरनाकुंड में बिहार के सीवान गैंग से मुठभेड़, 3 पिस्टल और 15 कारतू... राष्ट्रीय खेल दिवस पर हजारीबाग में लगेगा खेल महाकुंभ, 7 जिलों के 1288 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा झारखंड मंत्रालय में JSSC CGL कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक, मुख्य गेट पर बिना आईडी एंट्री बैन बोकारो के कुमार मंगलम स्टेडियम में दूसरी NTPC राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, जुटेंगे 900 खि... रांची में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर भरा पानी और थमी शहर की रफ्तार JSSC CGL परीक्षा परिणाम रद्द होने पर गरमाई झारखंड की सियासत, बाबूलाल मरांडी ने CM को घेरा पलामू में अवैध संबंध में खौफनाक डबल मर्डर: पहले प्रेमी की हत्या, फिर बदले में चाचा को उतारा मौत के घ...

कांग्रेस की महिला विधायक की दबंगई, गाड़ी पर चढ़ीं; BJP नेता का कॉलर पकड़कर पीटा

23

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बौंली कस्बे में रविवार की रात बड़ा बवाल हुआ. बवाल की शुरुआत अंबेडकर सर्किल पर नाम पट्टिका लगाने को लेकर शुरू हुआ. इसके बाद कांग्रेस की बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने गाड़ी में बैठे बीजेपी नेता का कॉलर पकड़ कर खींचा. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. घटना बौंली के आंबेडकर सर्किल का है. सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से हालात संभाला.

विधायक इंदिरा मीणा ने भाजपा नेताओं पर शराब पीकर उत्पात मचाने का आरोप लगाया. वहीं भाजपा नेताओं ने दो वर्ष पूर्व प्रतिमा का अनावरण होने के बाद अब रातोंरात नाम पट्टिका लगाने पर आपत्ति की है. देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि विधायक इंदिरा मीणा अपना आपा खो बैठीं. उन्होंने ना केवल भाजपा नेताओं को बुरा भला कहा, बल्कि एक नेता की गाड़ी पर चढ़कर उनका कॉलर तक खींच लिया. इस दौरान उनका भाजपा के नेताओं के साथ हाथापाई भी हुई. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एसडीएम ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया

बता दें कि दो साल पहले बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण हुआ . इस प्रतिमा के नीचे विधायक इंदिरा मीणा व नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश देवी जोशी के नाम की पट्टिका लगाई जानी थी. विधायक इंदिरा मीणा के लोग पट्टिका लगाने पहुंचे तो बीजेपी नेता कृष्ण पोसवाल समेत अन्य लोगों ने आपत्ति की और बवाल शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद भड़का तो एसडीएम चंद्र प्रकाश वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया.

धक्का मुक्की में फटा बीजेपी नेता का कॉलर

इस दौरान नाम पट्टिकाओं को उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया. हालांकि इस दौरान एक नाम पट्टिका टूट गई.इस घटना के बाद एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई. इसमें आक्रोशित विधायक ने बीजेपी नेता की गाड़ी पर चढ़ कर उनका कॉलर पकड़ लिया. इस दौरान धक्का मुक्की में बीजेपी नेता का कॉलर भी फट गया. बाद में विधायक ने बीजेपी पर संविधान और आंबेडकर विरोधी होने का आरोप लगाया. कहा कि उन्होंने 2022 में आंबेडकर सर्कल का निर्माण कराया था. इस समय इसका सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है. इस बीच आंबेडकर विरोधियों ने आकर हंगामा किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.