Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या डार्क चॉकलेट वाकई सेहत के लिए फायदेमंद है? जानें इसके पोषक तत्व, सही चयन और सावधानियां अलीगढ़ में मानवता शर्मसार: 8.5 महीने की गर्भवती नाबालिग का अवैध गर्भपात, नहर किनारे दफनाया नवजात का ... मुजफ्फरपुर में इंसानियत तार-तार: 87 दिन पहले लापता छात्रा कोलकाता व भागलपुर के रेड लाइट एरिया में बे... शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन: 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट... अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान का शव पहुँचा प्रयागराज: झांसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कसारी-मसारी में हो... दही हांडी उत्सव पर महायुति सरकार का बड़ा फैसला: खेल विकास कोष से ₹1.12 करोड़ मंजूर, 1.60 लाख गोविंदा... इलाहाबाद हाईकोर्ट की राज्य सरकार को कड़ी फटकार: गोवंश ले जाने पर वाहन जब्ती व नीलामी अवैध, ₹2 लाख मु... छिंदवाड़ा में कानून-व्यवस्था तार-तार! केबल चोरी के शक में 3 युवकों की बेरहमी से पिटाई, गले में कंटील... दही हांडी उत्सव से पूर्व महाराष्ट्र सरकार की बड़ी सौगात, 1.60 लाख गोविंदाओं को मिलेगा ₹10 लाख का मुफ... कांवड़ यात्रा: जहां मिट जाती हैं जाति और कुल-गोत्र की सीमाएं! जानें योगी सरकार में कैसे बनी सामाजिक ...

गुरुद्वारा साहिब में सेवा करके दोस्त के साथ गए युवक की मौ’त, परिजनों ने लगाए यह आरोप

29

गुरदासपुर: कल जब लोग बैसाखी का त्यौहार मना रहे थे, उसी दौरान कादियां के गांव नील कलां के 25 वर्षीय युवक की बीती रात रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार को संदेह है कि युवक की हत्या की गई है। मृतक सुखविंदर सिंह के चाचा सुखदेव सिंह और भाई हरविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनता बेटा कल शाम गुरुद्वारा मक्का साहिब में सेवा करने गया था। वहां पूरी रात सेवा करने के बाद गांव का ही एक अन्य युवक उसे अपने घर ले गया। रात 12 बजे युवक ने उन्हें सूचना दी कि आपके बेटे की तबीयत ठीक नहीं है, उसे आकर ले जाइए। जब उन्होंने उसे देखा तो हमारे बेटे की नाक से खून बह रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी।

परिवार ने कहा कि उन्हें संदेह है कि उनके बेटे को कोई नशीली वस्तु दी गई जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा पहले नशे का आदी था और नशा मुक्ति केंद्र में छह महीने बिताने के बाद वह केवल एक महीने के लिए घर लौटा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब इस बारे में कादियां थाना एस.एच.ओ. निर्मल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मृतक के चाचा सुखदेव सिंह के बयानों के आधार पर 194 बीएमएस के तहत कार्रवाई कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बाकी बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.