Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

घर से अचानक गायब हुई लड़की, अगले दिन दुल्हन के लिबास में बनाया Video, घर वालों को दी वार्निंग

35

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक लड़की घर से अचानक गायब हो गई. परिजन परेशान होकर उसे ढूंढने लगे. लड़की का कुछ भी पता न लग सका. इस बीच परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी. तभी एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देख परिजन सदमे में चले गए. दरअसल, लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से लव मैरिज कर ली थी. इस वीडियो में लड़की ने अपने ही घर वालों को खूब कोसा और कहा- मेरा पीछा मत करना. आप मेरे लिए मर चुके हो.

वीडियो देख घर वालों को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि ये उन्हीं की बेटी है, जो उनके खिलाफ ये सब कह रही है. मामला शिवपुरी-खनियाधाना थानाक्षेत्र के एक कस्बे का है. यहां शुक्रवार को एक युवती घर से बिन बताए कहीं चली गई. बेटी घर न लौटी तो परिजन परेशान हो उठे. दोस्तों-रिश्तेदारों, सभी से पूछा कि क्या उनकी बेटी का उन्हें कुछ पता है? हर जगह से बस यही जवाब मिला- नहीं, वो हमारे यहां तो नहीं आई.

थक-हारकर लाचार माता-पिता थाने पहुंचे. बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. बोले- साहब हमारी बेटी को ढूंढ दीजिए. पुलिस भी FIR दर्ज कर लड़की की तलाश में जुट गई. लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ.

यह वीडियो उसी लड़की का था, जो घर से भागी थी. दरअसल, गायब हुई युवती ने शनिवार को ग्वालियर के आर्य समाज संस्कृति संस्थान में अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली थी. उसने शादी के बाद अपने स्वजनों के नाम संदेश देते हुए वीडियो बहुप्रसारित किया. कहा- परिवार वाले मेरे लिए मर चुके हैं, अब हमारा पीछा छोड़ दें.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, खनियाधाना निवासी नैना पुत्री बल्लू साहू उम्र 20 साल व चंद्रशेखर पुत्र बद्रीप्रसाद सेन निवासी खनियांधाना के बीच छह साल से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे, परंतु नैना के स्वजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे. इसी के चलते नैना व चंद्रशेखर शुक्रवार को घर से बिना बताए कहीं चले गए. नैना के स्वजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई. इसी क्रम में शनिवार की दोपहर एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें नैना और चंद्रशेखर शादी करते हुए नजर आ रहे हैं.

‘जिसके साथ रहना है, उसी के साथ रहूंगी’

इसी क्रम में नैना ने भी एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, जिसमें वह कह रही है कि मुझे शादी करनी थी, मैंने कर ली. अब मेरा घर वालों से कोई रिश्ता नहीं है रहा. घर वाले मेरे लिए मर चुके हैं, मैं उनके लिए मर चुकी हूं. अब हम दोनों का पीछा न करें, मैंने शादी कर ली है. मुझे जिसके साथ रहना है, मैं उसके साथ हूं और उसी के साथ रहूंगी. यह मामला जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.