Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Spam Call से मिलेगा छुटकारा, फोन आने पर स्क्रीन पर दिखेगा नंबर के साथ नाम

27

कई बार अननोन कॉल्स की पहचान करना मुश्किल हो जाता है. समझ नहीं आता कि कौन सा स्पैम कॉल है और कौन सा जरूरी कॉल है. लेकिन अब आपको जल्द ही इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा. टेलीकॉम कंपनियों का इंटर ऑपरेटर ट्रायल अगले हफ्ते तक पूरा हो जाएगा. अगर ये ट्रायर सक्सेसफुल रहा तो आपको अननोन नंबर्स पर कॉलर का नाम भी शो होगा. इससे आप पहचान कर सकेंगे कि कौन-सी कॉल काम की है कौन सी स्पैम कॉल है. यहां इस ट्रायल के बारे में सब डिटेल्स दी गई हैं.

टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया है कि ये 18 अप्रैल तक ये ट्रायल पूरा कर के उसकी रिपोर्ट जमा करें. इसी के बाद आपको नया अपडेट देखने को मिलेगा.

14 अप्रेल तक खत्म होगा ट्रायल

इनकमिंग कॉल पर नंबर के साथ नाम दिखने से काफी परेशानियां हल हो जाएंगी. टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने टेलीकॉम कंपनियों को 14 अप्रैल तक सभी इंटर ऑपरेटर ट्रायल खत्म कर के 18 अप्रैल तक रिपोर्ट देने को कहा है.

सरकार शुरू करेगी कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन

जिओ और एयरेटल के बीच ट्रायल खत्म हो गया है. एयरटेल और वोडाफोन के बीच ट्रायल अगले हफ्ते शुरू किया जाएगा. टेलीकॉम कंपनियां हरियाणा और महाराष्ट्र में ये ट्रायल कर रही हैं. ट्रायल सही साबित होता है तो सरकार इसे धीरे-धीरे शुरू करने का ऑर्डर देगी. 2G यूजर्स को फिलहाल इस सर्विस के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

क्या है ये सर्विस?

Caller Name Presentation सर्विस की बात करें तो ये एक ऐसी सर्विस है जिससे कॉलर आइडेंटिफिकेशन आसान हो जाएगा. इस सर्विस के जरिए इनकमिंग कॉल पर आपको स्क्रीन पर कॉलर के नंबर के साथ नाम भी शो होगा.

टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने कंपनियों को इस सर्विस को जल्द से जल्द शुरू करने का ऑर्डर दिया है. सरकार के इस फैसले के पीछे की वजह स्पैम कॉल्स पर रोक लगाना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.