Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पूरे परिवार पर ‘भूत’ का साया, अचानक करने लगे ऐसी हरकत; पुलिस भी हुई हैरान

17

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी इलाके में एक अजीबो-गरीब मंजर देखने को मिला, जब एक ही परिवार के पांच सदस्य सड़क पर उतरे और अचानक हंगामा करना शुरू कर दिया. यही नहीं परिवार का एक युवक सकड़ पर राहगीरों को पत्थर मारने लगा. वहीं परिवार की दो महिलाएं और एक पुरुष यूं सकड़ पर बैठे जैसे उन्हें दीन-दुनिया से कोई मतलब ही न हो.

वहीं एक अन्य सदस्य सड़क पर जमा पानी फेंकने लगा. परिवार के सदस्यों की ये हरकते देखने के लिए ट्रैफिक थम गया. लोगों की भीड़ उनको देखने लगी. कुछ लोगों ने उनको समझाने का भी प्रयास किया लेकिन परिवार का एक युवक पत्थर चलाने लगा. पुलिस को इसकी सूचना मिली तो वो भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के आने का भी परिवार के सदस्यों पर कोई प्रभाव नहीं दिखा.

पुलिस ने लिया हिरासत में

अंत में कुछ लोगों ने परिवार के सदस्यों को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया. फिर उनको हिरासत में ले लिया गया. जानकारी के अनुसार, ये परिवार मेरठ के रिठानी में रहता है. शुक्रवार दोपहर को परिवार अजीबो-गरीब हरकत करने लगा. जो भी उनसे बात करने जाता वो उसी से अभद्र व्यवहार करते. उनके व्यवहार के चलते इलाके में उन पर भूत का साया आ जाने की बात फैल गई. उन्हें देखने के लिए लोग आने लगे.

पांच घंटे बाद छोड़ा गया

पुलिस को भी इस बात की सूचना दे दी गई. इसी दौरान परिवार के सदस्यों ने लोगों पर हमले शुरू कर दिए. पुलिस को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था. अंत में पुलिस परिवार के सदस्यों को थाने ले गई. वहां पांच घंटे वो लोग हिरासत में रहे. फिर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया. शनिवार यानी आज फिर परिवार के सदस्य रिठानी से परतापुर अंडरपास पहुंच गए.

आज फिर करने लगे अजीबो-गरीब हरकतें

परिवार के सदस्यों ने सड़क के किनारे बैठकर एक बार फिर अजीबो-गरीब हरकतें करनी शुरू कर दी. राहगीरों ने उनको देखा और रुक गए. अचानक उन लोगों ने राहगीरों पर हमले शुरू कर दिए. सड़क का गंदा पानी फेंकने लगे. पुलिस मौके पर पहुंची. मंजर ये था कि पुलिस वाले भी परिवार के सदस्यों के पास नहीं जा पा रहे थे. हालांकि फिर कुछ लोगों ने हिम्मत की और उन पांचों लोगों को पुलिस को सौंपा.

पुलिस ने क्या कहा

इसके बाद पुलिस ने उनके परिवार के बाकी सदस्यों को बुलवाया. इस मामले में परतापुर के एसएचओ ने बताया कि परिवार बहुत पढ़ा-लिखा है. एक युवक जिम में लोगों को ट्रेन करता है. दूसरे ने बीएससी किया है. अन्य लोग भी पढ़े-लिखे हैं. उनके अन्य परिवार वालों उन्हें लेकर चले गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.