Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैरान करने वाली रिपोर्ट: जिस राज्य में 'आनंद विभाग' है, वहां हर दिन 42 लोग क्यों चुन रहे हैं मौत? जा... अजब-गजब चोरी: नीमच के 'लाडले' ने बाप की ही कार और ट्रैक्टर पर साफ किया हाथ, दोस्तों के साथ मिलकर रची... Cyber Fraud: एक छोटी सी गलती और बैंक अकाउंट साफ! ऑनलाइन बांसुरी मंगाना रिटायर्ड शिक्षक को पड़ा भारी,... लाखों में कमाई! 3 मास्टर्स डिग्री वाले युवक ने शहर छोड़ जंगल में शुरू की हाईटेक फार्मिंग, जानिए कैसे... MP विधानसभा में भारी हंगामा: कैलाश विजयवर्गीय और उमंग सिंघार में तू-तू मैं-मैं, 'औकात' तक पहुंची बात... रूह कंपाने वाली वारदात: नौकरी नहीं मिली तो 12वीं के टॉपर ने कर दी माता-पिता और भाई की हत्या, रातभर न... इंदौर के MY अस्पताल का बुरा हाल! मरीजों की OPD में बिल्ली ने दिया 3 बच्चों को जन्म, डीन का जवाब सुन ... T20 World Cup 2026: भारत नहीं खेलेगा सेमीफाइनल! पाकिस्तानी दिग्गज के इस दावे से क्रिकेट जगत में मचा ... Toxic Teaser: 'इस बार जंग अलग है…' KGF स्टार यश की 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज, विलेन को देख उड़ जाएंगे ... ग्लोबल कूटनीति: गाजा मुद्दे पर अमेरिका, रूस और चीन से अलग चला भारत, अपनाया अपना अलग रुख

‘गद्दारों के पोस्टर लगाना हम भी जानते हैं’… दिग्विजय सिंह को लेकर शुरु हुआ घमासान

15

गुना : गुना के तीन प्रमुख चौराहों पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से संबंधित अमर्यादित पोस्टर लगाए जाने के बाद कांग्रेस आग बबूला हो गई। कांग्रेस ने युवा मोर्चा पर शहर के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने का आरोप लगाया और पोस्टर लगाने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सबसे पहले हनुमान चौराहे पर एकत्रित हुए। जहां आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए आक्रोशित कांग्रेसियों ने विरोध जताया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस तरह की भाषा महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे समर्थकों की हो सकती है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह ने स्पष्ट कहा कि गद्दारों के पोस्टर लगाना हम भी जानते हैं। लेकिन उससे क्या होगा? जो बात दुनिया को पहले से ही मालूम है उसे पोस्टर पर छापने से भी वही बात रहनी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.