Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इंदौर के MY अस्पताल का बुरा हाल! मरीजों की OPD में बिल्ली ने दिया 3 बच्चों को जन्म, डीन का जवाब सुन रह जाएंगे हैरान

24

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एम वाय अस्पताल एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सुर्खियों में है. छह महीने पहले इसी अस्पताल में चूहों के कुतरने से दो नवजातों की मौत हो गई थी, जिसने प्रदेशभर में अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए थे. अब अस्पताल के ओपीडी में बिल्ली के बच्चों के जन्म लेने की घटना ने मरीजों की सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था पर फिर से गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं.

अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में एक बिल्ली ने तीन बच्चों को जन्म दिया. बिल्ले के बच्चे ओपीडी परिसर में घूमते दिखे, जिसका वीडियो भी सामने आया है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि बिल्लियों की मौजूदगी केवल सामान्य क्षेत्रों तक सीमित नहीं रही, बल्कि एचआईवी संक्रमित मरीजों के संवेदनशील वार्ड और मेडिसिन स्टोर तक उनकी पहुंच बनी रही. इससे संक्रमण फैलने और दवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है.

ओपीडी में जानवरों की आवाजाही से संक्रमण का खतरा

केंद्र सरकार की ओर से एचआईवी संक्रमित मरीजों को हर माह हजारों रुपये मूल्य की निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. अस्पताल की ओपीडी और दवा वितरण रूम में गंदगी और पशुओं की आवाजाही के कारण इन दवाओं के खराब होने की आशंका बनी रहती है. विशेष रूप से एचआईवी संक्रमित नवजातों को दी जाने वाली आवश्यक दवाएं, जैसे सेप्ट्रोन, भी जोखिम में बताई जा रही हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी दवाओं की शुद्धता और सुरक्षित भंडारण बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इनमें मामूली दूषण भी मरीजों के लिए घातक हो सकता है.

चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि एआरटी के एकीकृत परामर्श केंद्र के कुछ कर्मचारी स्वयं बिल्लियों की देखभाल करते पाए गए. इससे अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. इससे पहले भी अस्पताल में स्वच्छता और कीट-नियंत्रण में लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं. हाउसकीपिंग व्यवस्था संभाल रही बीवीजी कंपनी पर पूर्व में 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है, बावजूद इसके स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिखा. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव की कार्यप्रणाली पर भी उंगलियां उठ रही हैं.

क्या बोले मेडिकल कॉलेज के डीन?

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर लापरवाही माना है. उन्होंने स्वीकार किया कि ओपीडी क्षेत्र में बिल्ली के तीन बच्चे मिले थे, जिनमें से दो को रेस्क्यू कर लिया गया है और तीसरे को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है. डीन ने कहा कि मरीजों के बीच बिल्लियों की मौजूदगी संक्रमण और बीमारियों के फैलाव को बढ़ावा दे सकती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पेस्ट एवं एनिमल कंट्रोल व्यवस्था संभाल रही एजेंसी के कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की दोबारा रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं अस्पताल की स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं. मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि यदि बड़े सरकारी अस्पतालों में ही इस प्रकार की लापरवाही जारी रही तो गरीब और गंभीर रोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना कठिन हो जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.