Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Holi 2026: आपकी राशि के लिए कौन-सा रंग है सबसे लकी? लाल, पीला या हरा... खेलने से पहले जान लें दुखद! फुटबॉल खेलते-खेलते शिलांग के सांसद रिकी एंड्रयू का निधन, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक Mani Meraj: जेल से बाहर आएंगे मशहूर यूट्यूबर मनी मिराज, पीड़िता से शादी करने पर बनी सहमति! हापुड़ में रूह कंपाने वाली वारदात: 4 साल की दरिंदगी से हारकर किशोरी ने पिया तेजाब, आरोपी फरार! धुले ट्रिपल मर्डर: एक छोटी सी बात पर सगाई में चले हथियार, बिछ गई 3 लाशें, दहल उठा महाराष्ट्र रूह कंपाने वाला जुर्म: 6 साल पहले मारे गए बच्चे की तलाश में उतरी JCB, कातिल ने बताई खौफनाक दास्तान चमत्कार से कम नहीं! 13 साल पहले गलत ट्रेन पकड़कर झारखंड से केरल पहुंचा 7 साल का बेटा, अब हुआ मां-बाप... Bageshwar Dham: लखनऊ में नहीं लगेगी धीरेंद्र शास्त्री की अर्जी! कथा रद्द, सामने आई ये बड़ी वजह राजस्थान की खौफनाक वारदात: भूरी बेगम मर्डर केस में 2 दोषियों को उम्रकैद, जानें क्या था पूरा मामला नोएडा में गहराया जल संकट: 6 महीने से प्यासी है पूरी सोसाइटी, 950 परिवारों ने पानी पर फूंक दिए 11 लाख...

‘गद्दारों के पोस्टर लगाना हम भी जानते हैं’… दिग्विजय सिंह को लेकर शुरु हुआ घमासान

14

गुना : गुना के तीन प्रमुख चौराहों पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से संबंधित अमर्यादित पोस्टर लगाए जाने के बाद कांग्रेस आग बबूला हो गई। कांग्रेस ने युवा मोर्चा पर शहर के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने का आरोप लगाया और पोस्टर लगाने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सबसे पहले हनुमान चौराहे पर एकत्रित हुए। जहां आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए आक्रोशित कांग्रेसियों ने विरोध जताया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस तरह की भाषा महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे समर्थकों की हो सकती है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह ने स्पष्ट कहा कि गद्दारों के पोस्टर लगाना हम भी जानते हैं। लेकिन उससे क्या होगा? जो बात दुनिया को पहले से ही मालूम है उसे पोस्टर पर छापने से भी वही बात रहनी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.