Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

सीवर लाइन के गड्ढे में काम कर रहे 2 मजदूरों की मौत, हादसे के बाद ठेकेदार फरार

46

दिल्ली और सोनीपत के बाद अब मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सिविल लाइन के गड्ढे में काम करने वाले मजदूरों के साथ हादसा हो गया, जहां गड्ढे में काम करते हुए दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. स्टेशन गंज थाना क्षेत्र स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने सीवर लाइन के गड्ढे में उतरे दो मजदूरों की मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों मजदूर सीवर लाइन के सुधार कार्य में लगे थे.

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मणिन्द्र कुमार, थाना प्रभारी और नगर पालिका सीएमओ मौके पर पहुंचे. मृतकों की पहचान चिनकी उमरिया के रहने वाले 24 वर्षीय दीपक पटेल, किसानी वार्ड के रहने वाले 51 वर्षीय जितेंद्र यादव के रूप में हुई है. दोनों मजदूरों के शवों को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है. प्रशासन का कहना है कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएगी.

घटना के बाद ठेकेदार मौके से फरार

हादसे के बाद से ही सीवर लाइन निर्माण कार्य कराने वाला ठेकेदार अपना मोबाइल बंद कर घटनास्थल से फरार है. यह कार्य अर्बन डेवलपमेंट सोसाइटी के अंदर चल रहा था और इसकी देखरेख एक प्राइवेट कंपनी कर रही थी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये कंपनी लापरवाही से काम कर रही थी. कई बार इसकी शिकायत प्रशासन से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. घटना के बाद अर्बन डेवलपमेंट सोसाइटी का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिस वजह से लोगों में आक्रोश है.

क्या है मौत की असल वजह?

एसडीएम मणिन्द्र कुमार ने कहा की जांच के लिए कुछ स्पेशल इक्विपमेंट मंगवाए गए हैं, जो मौके पर जांच करेंगे कि यहां करंट था या नहीं. फिलहाल मौत किस वजह से हुई हैं. यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण का खुलासा होगा. ठेकेदार से संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनका मोबाइल बंद है. जांच जारी है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.