Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल फाइनल वोटर लिस्ट: कितने वोटर्स के कटे नाम? जानें ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र का पूरा हाल राज्यसभा की एक सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, BJP को याद दिलाया वादा; बिहार NDA में बढ़ी हलचल अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, BJP पर साधा निशाना- 'बयानबाजी न करें, माफी मांगें' नोएडा STF को बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, था 50 ह... कौन हैं यूट्यूबर सलीम वास्तिक? जिन पर गाजियाबाद में हुआ जानलेवा हमला, बेटे ने 5 के खिलाफ कराई FIR होलिका दहन 2026 की तारीख का कंफ्यूजन खत्म! सुख-शांति के लिए होली से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ चीज... ईरान-इजराइल महायुद्ध: सऊदी अरब से लेकर रूस तक... जानें इस जंग में भारत के 5 पक्के दोस्त देंगे किसका ... आंध्र प्रदेश: कानीकाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से झु... बुरहानपुर के होली बाजार में मोदी-योगी पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी कलयुगी पोते की करतूत: बीमार दादी को अस्पताल में लावारिस छोड़ भागा, अब वृद्ध आश्रम बना नया घर

बच्चे ने खरीदा 5 रुपये वाला फूड पैकेट, खोलते ही निकली चीख…अंदर था भूना हुआ चूहा-

13

बाजार में बच्चों को आकर्षित करने वाले फूड पैकेट सेहत के लिए घातक भी हो सकते हैं. इन्हें तैयार करने में किस तरह की लापरवाही नजर आती है, इसकी सुबूत उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देखने को मिला. यहां बच्चों ने पांच रुपये वाला फूड पैकेट खरीदा, जब उसे खोला तो उसमें भुना हुआ चूहा देख चौंक गए. खाने के पैकेट में चूहा निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सहारनपुर के बाजार में बच्चों के लिए बिकने वाले एक फूड पैकेट में भुना हुआ चूहा निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पांच रुपए वाले पैकेट के अंदर भुना हुआ चूहा लोगो द्वारा दिखाया जा रहा है. अब खाद विभाग के अधिकारी इस वायरल वीडियो की सत्यता जानने की कोशिश कर रहे हैं और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कह रहे हैं.

पैकेट से निकला भुना चूहा

बच्चों के लिए बाजार में बिकने वाली पैकिट बंद चीज कितनी खतरनाक हो सकती है, इसका अंदाजा सहारनपुर में फूड पैकेट में निकले भुने हुए चूहे से लगा सकते हैं. सोशल मीडिया पर पैकेट में भुने चूहे निकलने का वीडियो वायरल हो रही. यह वीडियो कस्बा तीतरो क्षेत्र के गांव कोलाखेड़ी की बताई जा रही है, जिसमें साफ साफ देख सकते हैं कि 5 रूपये में “खाली पेट भरके” नाम से दुकानों पर बिक रहे इस पैकेट के अंदर मरा हुआ चूहा पड़ा हुआ है.

खाद्य विभाग के अधिकारी कर रहे जांच

बताया जा रहा है कि यह चूहा भुना हुआ था, जोकि पैकेट के अंदर ही पैक किया हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद लोग हैरान हैं. हर कोई इस वीडियो को देखने के बाद अपने बच्चों को इन बाजार में बिकने वाली पैकेट बंद आइटम से दूर रहने की बात कर रहे हैं. सहारनपुर फूड विभाग के अधिकारी भी वायरल वीडियो की सत्यता जानने का प्रयास कर रहे हैं और उसके बाद आगे की जांच की बात कह रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.