Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अजित पवार विमान हादसे की जांच पर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले का बयान, रिपोर्ट आने तक धैर्य रखने की अप... सोनिया गांधी की पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह, राहुल गांधी ने किया विशेष... अलीगढ़ के छर्रा में शादी की खुशियों के बीच मातम, कुपवाड़ा में तैनात सेना के जवान करन चौधरी का निधन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम गायब होने के दावे पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी का बयान मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ेगी भारी भीड़, चार लाख मेहमानों के आने की है तैयारी उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव ने दी कड़ी चेतावनी बरेली के बहेड़ी में अवैध हथियार फैक्ट्री के खुलासे के बाद पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े सुराग पुष्कर मेले में ‘बादल’ घोड़े की शाही एंट्री ने बटोरी सुर्खियां, वायरल वीडियो ने खींचा सबका ध्यान रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण

भगवान राधा-कृष्ण की रंगोली पैर से बिगाड़ने वाले सहायक प्राध्यापक जुजेर पर एफआईआर

53

देवास। अंचल के कन्नौद के शासकीय महाविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान पिछले दिनों उकेरी गई भगवान राधा-कृष्ण की आकृति वाली रंगोली को पैर से बिगाड़ने के मामले में सहायक प्राध्यापक पर जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया गया है। रसायन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक जुजेर अली रंगवाला द्वारा रंगोली को पैर से बिगाड़ने का एक वीडियाे सोशल मीडियो पर वायरल हुआ था। इस मामले में भोपाल तक शिकायत हुई थी जिस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ी कार्रवाई की बात कही थी।

  • कन्नौद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले में शिकायती आवेदन मिलने के बाद जांच शुरू की गई।
  • प्रभारी प्राचार्य द्वारा उनके स्तर से की गई जांच में घटनास्थल उनके कॉलेज का ही होना पाया गया।
  • इसके बाद उनके आवदेन के आधार पर आरोपित सहायक प्राध्यापक पर दो दिन पहले भारतीय न्याय संहिता की धारा 298, 196 के तहत केस दर्ज किया गया है।
  • मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कॉलेज प्रबंधन व पुलिस को आवेदन दिया गया है।
  • इसमें सहायक प्राध्यापक पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही तत्काल निलंबन की मांग की गई है।

    मामले में हुई एफआईआर व अन्य जानकारी वरिष्ठ स्तर पर भेज दी गई है, आगामी कार्रवाई वहीं से होगी। घटना कब की है, यह मुझे नहीं पता है।

    प्रेमपाल गंगवार, प्रभारी प्राचार्य कन्नौद महाविद्यालय।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.