Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

खेतों में लगे हैं टमाटर, जिसको जितना चाहिए फ्री में ले जाओ’… एमपी में किसानों ने क्यों करवाया यह एलान

39

चरगवां बिजौरी। जबलपुर के ग्रामीण इलाकों में टमाटर और शिमला मिर्च उगाने वाले किसान इन दिनों भारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इस साल टमाटर की बंपर पैदावार हुई है, लेकिन बाजार में इसके दाम इतने गिर गए हैं कि किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है।

आलम यह है कि कई किसान तो अपने खेतों से टमाटर मुफ्त में बांट रहे हैं, क्योंकि उन्हें तोड़ने और मंडी तक ले जाने का खर्च भी नहीं मिल पा रहा है। इस साल जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्र में टमाटर के दाम किसानों की कमर तोड़ रहे हैं।

खेतों में टमाटर ही टमाटर, लेकिन किसान निराश

  • खेतों में टमाटर इतनी अधिक मात्रा में लगे हैं कि किसानों को यह देखकर निराशा हो रही है। गांव हो या शहर, बाज़ार हो या मंडी, हर जगह टमाटर की भरमार है और खरीदार कम हैं।
  • खेतों में पके हुए टमाटर लदे हुए हैं, लेकिन उन्हें तोड़ने वाला कोई नहीं है। किसानों का कहना है कि मुनाफा तो दूर की बात है, टमाटर की तुड़ाई की लागत भी नहीं निकल पा रही है। ऐसे में वे क्यों मेहनत करें।
  • नतीजा यह है कि टमाटर खेत में ही पककर सूख रहे हैं या सड़ रहे हैं। इसीलिए, किसानों ने आसपास के गांवों में यह जानकारी दी है कि जिसे भी टमाटर चाहिए, वह खेत से मुफ्त में तोड़कर ले जा सकता है।

    10 एकड़ में लगी थी फसल, लागत भी डूब गई

    • कुछ किसानों की हालत तो और भी खराब है। वे कहते हैं कि जितना टमाटर बिक जाए, उतना बेच दो, नहीं तो मुफ्त में ही ले जाओ। जमुनिया गांव के किसान रोबिन राय लगभग 25 से 26 एकड़ में सब्जी की खेती करते हैं।
    • उन्होंने भी कुछ हिस्से में टमाटर की फसल लगाई थी जिसमें 60 से 70 हजार रुपये खर्च किए। लेकिन जब टमाटर के दाम नहीं मिले, तो उन्होंने टमाटर की तुड़ाई भी बंद कर दी है।
    • उनका कहना है कि जब टमाटर 1 या 2 रुपये किलो बिक रहा है तो आप जान सकते होंगे कि वे क्या कमाएंगे। इसके पीछे पड़े रहने से और ज्यादा नुकसान होगा, इसलिए उन्होंने टमाटर मुफ्त में देने का फैसला किया।

      10 रुपये में 5 किलो तक टमाटर

      बाजार में टमाटर की स्थिति जानने के लिए जब सब्जी व्यापारियों से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि स्थानीय टमाटर की आवक इतनी ज्यादा है कि बाहर से टमाटर मंगाने की कोई जरूरत ही नहीं है।

      यहां पर टमाटर 1 रुपये, 2 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है। कई जगह तो 10 रुपये में 5 किलो तक टमाटर बेचा जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.