Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

देव प्रतिमाओं को तोड़ा, हिंदू कार्यकर्ताओं में आक्रोश… बुलंदशहर में नवरात्रि से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश

39

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नवरात्रि की पूर्व संध्या पर असामाजिक तत्वों ने देव प्रतिमाओं को तोड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. हालांकि उनकी ये कोशिश नाकाम रही. इससे आक्रोशित होकर गांव वालों और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने 24 घंटे में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और दूसरी देव प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया. तब कहीं जाकर गुस्साए लोग शांत हुए.

ये मामला बुलंदशहर के नारऊ गांव से सामने आया है. थाना छतारी क्षेत्र के गांव नारऊ में मुस्लिम आबादी वाले इलाके में पथवारी माता का मंदिर स्थित है. नवरात्रि की पूर्व संध्या पर असामाजिक तत्वों ने पथवारी से शेरावाली माता की प्रतिमा और शिव परिवार की प्रतिमाओं को तोड़ने की कोशिश की गई. जब इस घटना की जानकारी पूरे गांव को हुई तो गांव वाले और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता एकजुट हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे.

नई प्रतिमा स्थापित करने का दिया आश्वासन

घटना की जानकारी मिलते ही थाना छतारी पुलिस और अन्य थानों की फोर्स को भी मौके पर भेजा गया. मौके पर पहुंचे डिबाई सीओ शोभित कुमार और राजस्व अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीण और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. इसके साथ ही नई देव प्रतिमाएं स्थापित करने का आश्वासन भी लोगों को दिया. तब जाकर हंगामा कर रहे लोग शांत हुए.

गांव वालों से शांति बनाए रखने की अपील की

इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. स्थानीय ग्रामीण सतीश चंद्र शर्मा समेत कई ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर तहरीर पुलिस को दी. सीओ डिबाई शोभित कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस की 2 टीमें गठित कर दी गई हैं. इलाके में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कानून कार्रवाई करेगी. ग्रामीणों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. गांव वालों से भी शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.