Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आज बंद रहेगा रांची शहर, BJP नेता अनिल टाइगर मर्डर केस से मचा हुआ है बवाल

35

क्राइम कैपिटल के रूप में तब्दील हुई झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की कांके थाना से महज 50 फीट की दूरी पर ,दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोली मारकर की गई हत्या से बवाल मचा हुआ है. गुलजार रहने वाली राजधानी रांची की सड़कें आज सुनसान और वीरान है, सड़कों पर आक्रोश है , जगह-जगह टायर जल रहे हैं, सड़कों पर आग लगी हुई है.

झारखंड की प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ,आजसू पार्टी के साथ ही साथ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सहित विभिन्न कुर्मी संगठनों ने आज रांची बंद तो ,कई संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया है. राजधानी रांची के प्रमुख चौक चौराहों पर टायर जलाकर ,बांस- बल्ली बांधकर, चक्का जाम किया जा रहा है. राजधानी का शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र, सड़कों पर भारतीय जनता पार्टी ,आजसू के नेता कार्यकर्ता है उतरे हुए हैं.

थाना से महज 50 फीट की दूरी हुआ मर्डर

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व जिला परिषद के सदस्य के साथ-साथ महावीर मंडल कांके के अध्यक्ष अनिल टाइगर की सरेआम थाना से महज 50 फीट की दूरी पर हत्याकांड के विरोध में रांची को बंद करवा रहे हैं. प्रमुख विपक्षी दलों की बंद को देखते हुए राजधानी रांची की प्रमुख स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं, हालांकि कुछ स्कूलों में बोर्ड की परीक्षाएं होगी. अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर की हत्या को उस वक्त अंजाम दिया गया था. राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत कांके चौक जो कांके थाना से महज 50 फीट की दूरी पर है ,वहां पर एक होटल में बैठकर दोस्तों के साथ मोबाइल पर कुछ वीडियो देख रहे थे. इसी दौरान दो बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से सटाकर अनिल टाइगर के सिर में गोली मार दी थी.

आरोपियों से हो रही पूछताछ

हत्याकांड को अंजाम देने के उपरांत दोनों बाइक सवार अपराधी, रिंग रोड के रास्ते भाग रहे थे. स्थानीय लोग और रांची पुलिस की टीम ने दोनों अपराधियों का पीछा किया और दोनों अपराधियों को पकड़ लिया. हालांकि ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ाकर दोनों अपराधी भागने लगे. ऐसे में पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी और वह वहीं पर गिर गया. इसके बाद शूटर रोहित वर्मा को अनिल टाइगर की हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया है और लगातार हत्याकांड की घटना की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी के संदर्भ में रांची पुलिस के एसएसपी सहित अन्य पुलिस पूछताछ कर रहे हैं.

आज बंद रहेगी रांची

जैसे ही भाजपा नेता अनिल महतो टाइगर की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली वैसे ही भाजपा के तमाम बड़े नेता पहुंच गए. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ,पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल के साथ-साथ आजसु पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो समेत कई दिग्गज राजनेता भागे भागे रिम्स अस्पताल पहुंचे और दिवंगत अनिल महतो की परिजनों को ढाढस बंधाया. भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक रांची बंंद का आह्वान किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.