Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘प्रशासन ने हमें कुछ नहीं कहा’, सपा सांसद के घर हमला करने वाले करणी सेना कार्यकर्ताओं का वीडियो अखिलेश ने किया शेयर

36

अखिलेश यादव ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हमला करने वाले करणी सेना के कार्यकर्ताओं का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि आगरा में तोड़फोड़ की वारदात में शासन-प्रशासन की साठगांठ की आरोपियों ने खुद ही खोल दी गांठ, मुख्यमंत्री जी और क्या सबूत चाहिए आपकोअब क्या ये रिपोर्ट भी बदलवाएंगे?

अखिलेश ने आगे लिखा कि लगता है यूपी सरकार कोई और चला रहा है. इस वीडियो में करणी सेना के सदस्य कह रहे हैं, प्रशासन का धन्यवाद, हमने प्रोटेस्ट किया. न हमनें प्रशासन से कुछ कहा और न प्रशासन ने हमें कुछ कहा. दरअसल, राणा सांगा विवाद को लेकर करणी सेना ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर कल हमला कर दिया था.

राणा सांगा पर दिए बयान पर बवाल

करणी सेना के कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर सांसद के घर पहुंचे थे. हमलावरों ने रामजीलाल के घर पर पथराव किया. गाड़ियों के शीशे तोड़े. पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने. पिछले दिनों राज्यसभा में सपा सांसद ने राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने सपा सांसद रामजीलाल ने राणा सांगा को गद्दार बताया था. उन्होंने ये भी कहा था कि राणा सांगा ने ही बाबर को हिंदुस्तान बुलाया था. उनके निमत्रण पर ही बाबर भारत आया था. अगर हम बाबर की आलोचना कर सकते हैं तो राणा सांगा की क्यों नहीं?

हरी पर्वत थाने पर केस दर्ज

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर बवाल के बाद हरी पर्वत थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है. रामजीलाल के बेटे रणदीप सुमन ने घर में तोड़फोड़ एवं लूट का मुकदमा दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि अनियंत्रित भीड़ ने जान से मारने की नीयत से हमला किया. जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सुनियोजित हमला किया. FIR में गाड़ी के शीशे तोड़कर पर्स नगदी एवं सामान लूटने की बात कही गई है. उपद्रव के दौरान रामजीलाल सुमन के कई समर्थकों के चोट भी आई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.