Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

आवारा पशुओं के आगे थम गया दिल्ली की CM का काफिला, कार से उतरना पड़ा

15

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के काफिले को राष्ट्रीय राजधानी के हैदरपुर फ्लाईओवर पर अचानक रुकना पड़ा. सड़क पर 4-5 आवारा पशुओं के आने के कारण काफिले की गाड़ियों का पहिया थम गया. इसी दौरान सीएम रेखा गुप्ता गाड़ी से उतरीं और अधिकारियों को पशुओं को सड़क पर आने से रोकने के लिए उपाय लागू करने के निर्देश दिए.

सीएम का काफिला करीब 15 मिनट तक फ्लाईओवर पर रुका रहा. समय रहते चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया. सीएम रेखा गुप्ता आज यानी बुधवार को मेट्रो पिलर्स का निरीक्षण करने निकली थीं.

दिल्ली को स्वच्छ बनाने का प्लान

इस दौरान उन्होंने मेट्रो खंभों पर लगे पोस्टर और होर्डिंग्स हटाने का निर्देश दिया. मेट्रो पिलर पर चिपके पोस्टर्स और होर्डिंग्स पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली को साफ और स्वच्छ बनाना है.

उन्होंने कहा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है. मुख्यमंत्री से लेकर किसी भी अन्य व्यक्ति तक को नहीं है. मेरा सबसे अनुरोध है कि दिल्ली को गंदा न करें.

सीएम रेखा ने पेश किया बजट

रेखा गुप्ता सीएम बनने के बाद से ही एक्टिव हैं. वह एक-एक कर बड़े फैसले ले रही हैं. उन्होंने मंगलवार को ही विधानसभा में बचट पेश किया, साथ ही आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. सीएम रेखा ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया.

इसमें यमुना की सफाई, महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, बुनियादी ढांचा विकास, जल तथा सपंर्क सहित 10 क्षेत्रों पर जोर देते हुए राष्ट्रीय राजधानी को आत्मनिर्भर बनाने का खाका पेश किया गया है. वित्त मंत्री का भी कार्यभार संभाल रही गुप्ता ने अपने 138 मिनट के बजट भाषण में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार के पहले बजट को ऐतिहासिक करार दते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और अक्षमता का दौर अब समाप्त हो गया है.

बीजेपी ने दिल्ली में 27 वर्ष के बाद बजट प्रस्तुत किया. पार्टी ने पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को हराकर सत्ता में वापसी की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.