Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bishrampur Chakkajam: सुबह 6 से रात 10 बजे तक नो-एंट्री लागू करने की मांग, प्रशासनिक आश्वासन के बाद ... Kanker News Today: वनांचल क्षेत्रों में जंगली जानवरों के खतरे और तकनीकी खामियों के बीच पटवारियों का ... EOW ACB Chhattisgarh: अंगड़िया नेटवर्क और कैश कमीशन का हुआ पर्दाफाश, अरुणपति त्रिपाठी की बढ़ी मुश्कि... Chhattisgarh Women Protest: कोरबा में अवैध कच्ची शराब से त्रस्त महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, ... Jashpur News: समाज में दोबारा शामिल करने के नाम पर 2 लाख की वसूली, पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार होकर जेल ग... Jashpur News: मां ने ही बेचे दिया 3 महीने का मासूम, 1.80 लाख में पश्चिम बंगाल में बेचने वाले 5 आरोपी... Jagdalpur News Today: बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे और फसल सर्वे का काम ठप, सरकार से बातचीत न होने पर लंबा... High Court Verdict: बुजुर्ग मां से अलग रहने का दबाव और मारपीट, फैमिली कोर्ट का फैसला पलटकर HC ने दी ... Dhanbad News Today: धनबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1100 होमगार्ड जवान तैनात; पूजा पंडालों के लिए ... BJP News Jharkhand: पीएम नरेंद्र मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर भाजपा का धन्यवाद प्रस्ताव, बाबूलाल मर...

बाबा बागेश्वर ने जिस कार्यक्रम का किया उद्घाटन, वहीं हुई शराब और हुक्का पार्टी; आयोजकों पर कार्रवाई की मांग

42

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जिस कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसमें शराब और हुक्का पार्टी हुई. वहीं इस खबर से भक्तों में रोष है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो वायरल होने पर बृजवासियों ने आयोजकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगों ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों ने महाराज को बदनाम करने और उनको फंसाने के लिए यह षड्यंत्र रचा हुआ है. मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्तकार्रवाईकीजाए.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मथुरा में जिस कार्यक्रम का 22 मार्च को दीप जलाकर शुभारंभ किया था. उसमें हुक्का और शराब पार्टी हुई. इस कार्यक्रम में शराब पीने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिनसे अब हड़कंप मचा है. यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या बाबा बागेश्वर को बिना जानकारी दिए उनसे ऐसे कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया या फिर किसी साजिश के तहत ऐसा किया गया था. कार्यक्रम का आयोजन 22 मार्च को थाना जैंत इलाके के विवेक हेरिटेज में लायंस क्लब ऑफ स्टार्स की तरफ से किया गया था. इसमें सागर वाली कब्बाली का कार्यक्रम भी हुआ था.

कार्यक्रम में हुए हुक्का पार्टी

इस कार्यक्रम के उद्घाटन से पहले वृन्दावन में बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्णशास्त्री ने ब्रज को मांस-मदिरा से मुक्ति दिलाने के लिए जल्द ही बड़ी पदयात्रा करने की घोषणा भी की थी, और उसके बाद इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में शराब और हुक्का पार्टी हुई जिससे लगातार सोशल मीडिया पर बाबा बागेश्वर के इस कार्यक्रम में जाने का विरोध किया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

आयोजकों ने शराब और हुक्का पार्टी की परमिशन भी आबकारी विभाग से ली थी. लगातार सोशल मीडिया पर इस पार्टी के बड़े-बड़े पैकेज देने के पंपलेट भी वायरल हो रहे थे. सवाल यह है कि जब आयोजकों को पहले से ही शराब और हुक्का पार्टी की परमिशन ली थी तो फिर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने की क्या आवश्यकता थी. इसके पीछे क्या कोई बड़ा षड्यंत्र है? कार्यक्रम में मौजूद कुछ महिला-पुरुषों के जाम छलकाते वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं.

बाबा बागेश्वर ने कार्यक्रम का किया था शुभारंभ

वहीं इसके बाद जब ब्रज के बड़े-बड़े मठाधीशों से बात की गई तो उन्होंने कैमरे के सामने बोलने से मना कर दिया और कहा कि हम इस पर कुछ नहीं कहना चाहते. लेकिन कुछ समर्थक ऐसे थे जो सामने आए. जिसमें दिनेश शर्मा फलाहारी ने कहा कि महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक दिव्य और अच्छे संत हैं. वह कभी ऐसा नहीं करेंगे, जिससे कि सनातन धर्म को हानि हो. लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने महाराज को बदनाम करने और उनको फंसाने के लिए यह षड्यंत्र रचा हुआ है. मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्तकार्रवाईकीजाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.