Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगी ये रोड, मसूरी तक पहुंचना हो जाएगा और आसान!

20

दिल्ली एनसीआर और नोएडा के लाखों लोगों के लिए देहरादून और मसूरी जाने का सफर आसान होने वाला है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(NHRC) दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे को नोएडा और ग्रेटर नोएडा से लिंक करने तैयारी में है. इसके लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. एनएचएआई, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए डीपीआर का निर्माण कराएगा.

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को जल्द ही एनएचएआई की एक तरफ से एक शानदार तोड़फा मिलने वाला है. अब इन जगहों पर रहने वालों का देहरादून और मसूरी तक का सफर बेहद सुविवाधाजनक हो जाएगा. NHAI नोएडा और ग्रेटर नोएडा को दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे से जोडने की तैयारी मे है, जिससे यह सफर केवल ढाई घंटे में ही पूरा हो जाएगा. इस संबंध में एनएचएआई ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है.

4400 करोड़ में बनेगा लिंक रोड

लिंक रोड बनाने के संबंध में एनएचएआई ने डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) रिपोर्ट तैयार करने की शुरू कर दी है. लिंक रोड बनाने को लेकर कहा जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट इस साल के आखिरी तक तैयार हो जाएगा, जिसे पूरा होने में करीब छह महीनों का समय लगेगा. लिंक रोड़ 35 किलोमीटर लंबी होगी, जिसमें करीब 4400 करोड़ रुपये की लगात का अनुमान है. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की शुरुआत दिल्ली के अक्षरधाम से होगी, जो खेकड़ा, शामली, सहारनपुर से होते हुए उत्तराखंड के देहरादून जिले पहुंचेगा. यह एक्सप्रेस-वे छह लेन वाला है, जिसकी लंबाई 212 किलोमीटर है.

6 घंटे की दूरी ढाई घंटे में होगी पूरी

अभी फिलाहल दिल्ली से देहरादून जाने में 6 घंटे से ज्यादा समय लगाता है, लेकिन इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से यह दूरी महज ढाई घंटे की रह जाएगी. एक्सप्रेस-वे से ना सिर्फ लोगों का समय बचेगा बल्कि ईंधन की भी बचत होगी. इससे दिल्ली और यूपी के लाखों लोगों को रोजाना फायदा मिलेगा. ऐसा अनुमान है कि इस साल के आखिरी तक एक्सप्रेस-वे के निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.